शाहजहांपुर कारागार व होमगार्ड राज्य मंत्री द्वारा जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण महिला बंदियों से मिलकर संवाद कर बच्चों फल फ्रुट वितरण कर सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश। ( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

 

 

( शाहजहांपुर कारागार व होमगार्ड राज्य मंत्री द्वारा जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण महिला बंदियों से मिलकर संवाद कर बच्चों फल फ्रुट वितरण कर सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश )

शाहजहांपुर कारागार व होमगार्ड राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मवीर प्रजापति के द्वारा आज शाहजहांपुर जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया। माननीय मन्त्री जी के साथ माननीय विधान परिषद सदस्य,जिलाध्यक्ष श्री केसी मिश्र, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अजय यादव,महानगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता तथा अन्य सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण साथ रहे।जिला मजिस्ट्रेट महोदय श्री उमेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक महोदय श्री एस आनंद,मुख्य विकास अधिकारी श्री श्याम बहादुर सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन श्री राम सेवक द्विवेदी, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री संजीव वाजपेई,उप जिला मजिस्ट्रेट श्री के डी यादव जनपदीय उच्चाधिकारीगण द्वारा माननीय मंत्री जी को कारागार का निरीक्षण कराया। सर्वप्रथम कारागार की महिला बैरक का निरीक्षण किया गया तथा महिलाओ से संवाद किया। महिलाओ ने कारागार में मिल रही सुविधाओं पर खुशी जाहिर की विशेष रूप से नये अधीक्षक मिजाजीलाल के आने से बहुत सुधार हुआ है। हिन्दू, ईसाई व मुस्लिम महिलाओ ने अलग अलग मन्त्रीजी को अपनी भाषा में दुआएं दी तथा स्वागत गीत गाकर स्वागत किया। रोटरी क्लब (सहेली) ,मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारीगणो द्वारा महिला बंदियों हेतु कास्मेटिक किट,हाइजीन किट व बच्चों हेतु चाकलेट, बिस्कुट, चिप्स, कुरकुरे आदि उपलब्ध कराए गए जिन्हें माननीय मन्त्रीजी द्वारा महिला बंदियों व उनके साथ रह रहे बेगुनाह मासूम बच्चों को गिफ्ट किया।nइसके उपरांत मन्त्री जी द्वारा कारागार में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों का अभिवादन किया। बंदियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम में बंदियों का शानदार प्रदर्शन देखकर मन्त्रीजी व सभी उच्चाधिकारीगण आश्चर्यचकित हो गए। तथा कलाकार बंदियों के साथ स्टेज पर जाकर फोटो खिचाई तथा जेल अधीक्षक मिजाजीलाल को निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रमों की फोटो व वीडियोज भिजवाए। मंत्री जी व सभी उच्चाधिकारीगण व पदाधिकारीगण द्वारा सभी बंदियो को फल भेंट किए गए। फलों की व्यवस्था वीआईपी ग्रुप हैल्पिअंग हैंड के सौजन्य से की गई ग्रुप के ग्रुप संचालक अभिनय गुप्ता,शहनवाज खां,कुलदीप गुप्ता,ग्रुप अध्यक्ष तराना जमाल,ज्योति गुप्ता,रजनी गुप्ता,सारिका अग्रवाल,काजल यादव आदि मौजूद रहे। माननीय मंत्रीजी द्वारा सभी बंदियों के साथ संवाद किया। प्रेरणादायक संवाद के माध्यम से बंदियों को अपने परिवारिक सदस्यों की हालत का ध्यान कर सुधरने व अच्छा इंसान बनने के लिए प्रेरित किया। माननीय के संवाद के दौरान अनेक बंदी भावुक होकर रोते हुए दिखे। तथा सभी ने एकस्वर से सुधर कर समाज की मुख्य धारा में मिलकर सामाजिक जीवन जीने का संकल्प लिया। माननीय मंत्री जी कारागार की व्यवस्था, सफाई, भोजन तथा अनुशासन से खुश हुए। तथा बंदियों को दिए जा रहे उच्च गुणवत्तापूर्ण भोजन का उन्होंने विशेष रूप से जिक्र किया।

( संध्या सिंह की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!