सहारनपुर क्षेत्राधिकारी-नकुड अरविंद सिंह पुंडिर ने थाना सरसावा का किया औचक निरीक्षण दिए निर्देश। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( सहारनपुर क्षेत्राधिकारी-नकुड अरविंद सिंह पुंडिर ने थाना सरसावा का किया औचक निरीक्षण दिए निर्देश )

सहारनपुर अपराधियों के विरूद्ध सख्त रूख अपनाते हुए कल देर शाम क्षेत्राधिकारी-नकुड अरविंद सिंह पुंडिर द्वारा थाना सरसावा का अर्ध वार्षिक निरीक्षण किया गया।जहां पर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह सहित समस्त थाना स्टाफ की सलामी ग्रहण करने के बाद क्षेत्राधिकारी ने थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह सहित समस्त उप-निरीक्षको के साथ एक गौष्ठी कर अपराध सम्बंधी फाईलों को खंगाला एवम उनका बारिकी से अवलोकन करते हुए पेंडिंग पड़ी विवेचनाओं के शिघ्र निस्तारण के समस्त उपनिरीक्षको को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।इसके बाद क्षेत्राधिकारी-नकुड अरविंद सिंह पुंडिर द्वारा बेरक,मेस,हवालात,सीसीटीवी फुटेज एवम महिला हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण कर दिए सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश।उन्होंने मेस में जाकर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह के साथ भोजन भी किया,खाना स्वादिष्ट होने पर फालवर को दिया 500 रूपए का नकद इनाम एवम मेस में बन रहे खाने की जमकर प्रशंसा की।उन्होंने थाना परिसर में भी सफाई व्यवस्था का काफी देर तक जायजा लिया तथा वहां की चकाचौंध सफाई व्यवस्था को लेकर थाना सरसावा प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य स्टाफ की पीठ थपथपाई।और यही नहीं उन्होंने समस्त थाना स्टाफ को सख्ती के साथ यह भी निर्देश दिए,कि थाने में आये हर फरियादी की सम्मान पूर्वक समस्या सुनी जाए एवम उसके द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र का नियमानुसार निस्तारण किया जाए।आपको बता दे,कि क्षेत्राधिकारी नकुड अरविंद सिंह पुंडिर लगभग डेढ़ घंटे थाना सरसावा के निरीक्षण पर रहे तथा साथ ही साथ थाना स्टाफ को सख्ती के साथ निर्देशित करते रहे।हम आपको एक बात से और अवगत करा दे,कि अरविंद सिंह पुंडिर के थाना प्रभारी को निर्देश है,की नशे पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने हेतू मादक पदार्थ/शराब तस्करो की शत प्रतिशत गिरफतारी करे तथा साथ ही साथ वारंटियों एवम वांछित अपराधियों पर भी कार्रवाई हो।अपराध करने वालों को कहीं से कहीं तक भी छोडा ना जाये, क्षेत्राधिकारी के निरीक्षण के दौरान थाने का स्टाफ भी मोजूद रहा।

 

Back to top button
error: Content is protected !!