उत्तर प्रदेश फिरोजाबाबाद नगर सिरसागंज में जैन श्रद्धालुओं द्वारा पर्युषण एवं दस लक्षण पर्व के शुभ अवसर पर ढोल लगाएंगे बैंड बाजे के साथ धूमधाम से भगवान महावीर स्वामी की निकाली गई रथ यात्रा | ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( कार्यक्रम के पदाधिकारी गौरव जैन रपरिया )
( फिरोजाबाबाद नगर सिरसागंज में जैन श्रद्धालुओं द्वारा पर्युषण एवं दस लक्षण पर्व के शुभ अवसर पर ढोल लगाएंगे बैंड बाजे के साथ धूमधाम से भगवान महावीर स्वामी की निकाली गई रथ यात्रा )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाबाद के नगर सिरसागंज में पर पर्युषण एवं दसलक्षण पर्व के शुभारंभ के अवसर पर मंगलवार को बैंड वालों का ढोल नगाड़ा के साथ भगवान महावीर स्वामी की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। वहीं यात्रा का नगर में जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की आरती उतारकर पुष्प वर्षा की। जैन समाज का पावन पर्युषण व दसलक्षण पर्व 31 अगस्त से शुभारंभ हो रहा है। जिसके जिसके लिए इटावा रोड पर सुमंगलम में 10 दिनों तक चलने भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस मौके पर मंगलवार की सुबह मेन रोड स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भगवान महावीर स्वामी की रथयात्रा बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। रथ यात्रा में शामिल पुरुष व महिला श्रद्धालुओं में भारी उत्साह था। इस दौरान भगवान महावीर स्वामी व जय गुरुदेव के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। यात्रा का नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। वहीं यात्रा के साथ चल रहे युवाओं द्वारा जमकर नृत्य किया गया। वहीं रथ यात्रा में चल रही पालकी एवं अपने सिर पर भगवान की भगवान की प्रतिमाओं को रखकर रहे जैन श्रद्धालु धार्मिक वातावरण पैदा कर रहे थे। यात्रा में जैन आचार्य सुरत्न सागर जी महाराज ससंघ चल रहे थे। रथ यात्रा के सुमंगलम में पहुंचने पर भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा को विराजमान कर पूजा अर्चना आरती उतारी गई। साथ ही दस लक्षण पर्व मनाए जाने की तैयारियां श्रद्धालुओ द्वारा शुरु कर दी गई। सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा निकाली गई रथयात्रा में पालिका चेयरमैन सोनी शिवहरे, समाजसेवी गुरुदत्त सिंह के आलावा काफी संख्या में जैन श्रद्धालु उपस्थित रहे।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
