उत्तर प्रदेश औरैया जिला जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा बिधूना में द्वारिका प्रसाद बालक राम महाविद्यालय में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक एंव दिलाई गई शपथ। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया जिला जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा बिधूना में द्वारिका प्रसाद बालक राम महाविद्यालय में नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन कर छात्र छात्राओं को किया गया जागरूक )

उत्तर प्रदेश औरैया के द्वारिका प्रसाद बालकराम महाविद्यालय बिधूना में भारत नशामुक्ति अभियान का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यअतिथि जिलाधिकारी औरैया श्री प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम रहें। अतिथिगण द्वारा कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती माँ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा संस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अतिथिगण का स्वागत किया गया। महाविघायल में उपस्थित छात्र-छात्राओं को नशे से होने वाले विभिन्न बीमारियों आदि के बारे में वितार पूर्वक बताते हुए नशीले पदार्थ जैसे गुटखा, सिगरेट, शराब व ड्रग्स आदि का सेवन न करने व अपने आस-पास के वातावरण को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलायी गयी। कार्यक्रम के दौरान विघालय प्रबंधक समेत समस्त विघालय स्टॉफ उपस्थित रहें।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!