मेरठ बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल जी द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन का आयोजन किया गया | ( पत्रकार निलेश गोविन्द राव की मेरठ से ख़ास रिपोर्ट)


मेरठ लर्निंग प्वाइंट न्यास एवं सहज हाउस ऑफ क्लासिकल म्यूजिक द्वारा भव्य बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजन का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल जी, श्री महेश बाली महामंत्री भाजपा मेरठ ,नीता गुप्ता निर्देशक लर्निंग प्वाइंट न्यास एवं श्री सत्य प्रकाश मिश्रा निर्देशक सहज हाउस आफ क्लासिकल म्यूजिक के द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम आरंभ किया गया। मुख्य अतिथि विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल जी ने विद्यार्थियों के सुंदर गायन की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि श्रीमान महेश बाली जी महामंत्री भाजपा मेरठ ने वर्तमान से में शास्त्रीय संगीत को जन-जन का संगीत बनाने पर जोर देते हुए शास्त्रीय संगीत के संवर्धन में अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। श्रीमान बाली ने संगीत से मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा से बच्चों में होने वाले विकास का महत्व ही बताया । सहज हाउस ऑफ क्लासिकल म्यूजिक डायरेक्टर प्रख्यात गायक श्री सत्य प्रकाश मिश्रा जी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। मोहित, चंद्रप्रीत, ध्रुवी, अंजलि ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की। मोनिका, मोहित ,विवेक, सिमरन, निकिता आदि ने बसंत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन लर्निंग प्वाइंट न्यास की निर्देशिका नीता गुप्ता जी ने किया |

( पत्रकार निलेश गोविन्द राव की मेरठ से ख़ास रिपोर्ट)
