दुमका दुमका थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का पेड़ से लटकता मिला शव मचा गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस एक अभीयुक्त को किया गया गिरफ्तार जांच में जुटी। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( दुमका थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का पेड़ से लटकता मिला शव मचा गया हड़कंप मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस एक अभीयुक्त को किया गया गिरफ्तार जांच में जुटी )
दुमका झारखंड के साथ पूरे देश के लोग अभी अंकिता सिंह की हत्या को भूल नहीं भूले हैं और एक और खबर दुमका से आ गई।इससे लोग दहल गए।दुमका जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की का शव पेड़ से लटका मिला है। पुलिस ने रविवार को इस संबंध में पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जब पत्रकारों ने दुमका में घटी इस घटना के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं तो होती रहती हैं, घटनाएं कहां नहीं होती हैं। उन्होंने आगे कहा कि घटना तो बोल कर आती नहीं है। झारखंड के दुमका जिले में एक नाबालिग आदिवासी लड़की का शव पेड़ से लटका मिला है। दुमका पुलिस अधीक्षक अंबर लाकड़ा ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरमान अंसारी के रूप में हुई है। एसपी ने कहा कि पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत बलात्कार और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अरमान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम सबूत इकट्ठा कर रहे हैं और जल्द ही चार्जशीट दाखिल करेंगे। दुमका के एक खेत में शनिवार को एक किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला था।
