उत्तर प्रदेश औरैया अछल्दा के डाक बंगले में पिछले लगभग 5 माह से बकाया मानदेय का भुगतान न कराए जाने पर आशा बहुओं मे भारी आक्रोश जिलाधिकारी को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सौंपा गया ज्ञापन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट)


( अछल्दा के डाक बंगले में पिछले लगभग 5 माह से बकाया मानदेय का भुगतान न कराए जाने पर आशा बहुओं मे भारी आक्रोश जिलाधिकारी को भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सौंपा गया ज्ञापन )
उत्तर प्रदेश औरैया अछल्दाआशा बहुओं व संगनियों ने 5 माह के बकाया मानदेय का भुगतान न किए जाने पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी के लिए भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर जल्द बकाया मानदेय भुगतान कराए जाने की मांग की है। अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित शशि प्रभा माया देवी, माला देवी, राखी पाल, इंदु तिवारी, मोनिका शर्मा, मीना देवी, मिथिलेश, रमाकांती, पिंकी देवी, निशा देवी, कमला देवी, सोनी देवी आदि आशा बहुओं संगनियों ने रविवार को अछल्दा के डाक बंगले में पिछले लगभग 5 माह से बकाया मानदेय का भुगतान न कराए जाने पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी के लिए भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि अछल्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से संबंधित लगभग 180 आशा बहुएं व 9 संगिनी कार्यरत है और वह लोग रात दिन एक कर के क्षेत्र की गर्भवती धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य की देखभाल में तत्पर रहती हैं इसके बावजूद पिछले 5 माह से उनका मानदेय भुगतान नहीं किया जा रहा है जिससे उनके परिवारों के समक्ष भरण पोषण की समस्या पैदा है। और इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू सिंह चौहान ने जल्द जिलाधिकारी से मिलकर समस्या का निराकरण कराने का आशा बहुओं को भरोसा दिया है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
