उत्तर प्रदेश औरैया थाना बेला पुलिस को मिलीं बड़ी सफलता पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा क्षेत्र में भोले भाले युवकों से पिन नम्बर हासिल कर धोखाधड़ी व ठगी करने वाले गिरोह का किया बड़ा खुलासा 01 कार,02 मोबाइल व 02 चेकबुक बरामद कर दो सतिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना बेला पुलिस को मिलीं बड़ी सफलता पुलिस व सर्विलांस टीम द्वारा क्षेत्र में भोले भाले युवकों से पिन नम्बर हासिल कर धोखाधड़ी व ठगी करने वाले गिरोह का किया बड़ा खुलासा दो सतिर अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निमग व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना बिधूना व साइबर/सर्विलांस सेल औरैया की टीमें गठित कर उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दियें। वादी जितेन्द्र कुमार पुत्र श्री विश्वनाथ द्वारा थाना बेला पर लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 13.08.22 को मेरी दुकान पर तीन व्यक्तियों द्वारा ग्राहक बनकर समान खरीदने के बहाने से मेरा फोन लेकर उसका यूपीआई पिन देखकर तथा सिम निकाल कर अपना फर्जी सिम मेरे फोन मे डालकर उससे 01 लाख रूपये निकाल लिये थें जिसके सम्बन्ध में थाना बेला के अन्तर्गत मु0अ0सं0 211/22 धारा 420/406 आईपीसी व 66c IT ACT पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गयी।गठित टीमों द्वारा प्राप्त डिटेल के माध्यम से ट्रांस्फर एकाउन्ट नंबर आदि की डिटेल एकत्रित की गयी तथा अभियुक्तगण के लोकेशन को चिंहित किया गया। इसी क्रम में दिनांक 03.09.2022 को टीमों द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थें कि सर्विलांस/साइबर टीम द्वारा जरिये दूरभाष सूचना दी गयी की उपर्युक्त घटना में वांछित अभियुक्त दिबियापुर में फफूँद चौराहे पर सफेद रंग हुण्डई आई 20 कार में बैठे हैं तथा किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण विमल कुमार व ललित राय को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त हुण्डई कार, 02 अदद मोबाइल, 02 अदद चेक बुक व 70 रू0/- नगद बरामद कियें। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण विवऱण
1. विमल पुत्र दशरथ निवासी A-1/681 राजापुर सालीमार दिल्ली
2. ललित राय पुत्र मनीकांत निवासी पचगामा पो0 भिरहा रूसरा जनपद समस्तीपुर बिहार
आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण-
1. मु0अ0सं0 211/22 धारा 406/420 आईपीसी व 66 C IT ACT थाना बेला जनपद औरैया
2. मु0अ0सं0 506/22 धारा 406/420 आईपीसी व 66 C IT ACT थाना दिबियापुर जनपद औरैया
बरामदगी*-
1. हुण्डई कार (आई-20 DL 3 CCC 7120)
2. 02 अदद मोबाइल
3. 02 अदद चेक बुक
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. थाना प्रभारी बेला श्री प्रभात सिंह मय टीम
2. साइबर/सर्विलांस प्रभारी श्री रवि श्रीवास्तव, का0 विजय कुमार, का0 अनुराग मिश्रा, का0 दीपक कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
