उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता के नेतृत्व में सपा सदस्यता अभियान एवं बैठक का किया गया आयोजन सैकड़ों लोगों ने ली सपा की सदस्यता | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया दिबियापुर समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता के नेतृत्व में सपा सदस्यता अभियान एवं बैठक का किया गया आयोजन सैकड़ों लोगों ने ली सपा की सदस्यता )
उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर समाजवादी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता के नेतृत्व में नगर के कलक्टरी रोड पर स्थित एक गेस्ट हाउस में सपा सदस्यता अभियान एवं बैठक का आयोजन किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव/पूर्व राज्यसभा सांसद एवम जनपद प्रभारी विशंभर प्रसाद निषाद ,दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव व विशिष्ट अतिथि बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री मो इरशाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, सदस्यता अभियान प्रभारी पल्लवी पाल, जिलाध्यक्ष राजबीर सिंह यादव , वरिष्ठ नेता श्याम बाबू यादव, तेहराज़ सिंह यादव, नगर अध्यक्ष रविन्द्र पोरवाल आदि ने आगामी नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को जीत दिलाने सभी का सहयोग मांगा और वही समाजवादी पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा सदस्य जोड़ने की बात कही । उन्हों ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है आम आदमी का जीना दूभर हो गया है बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी ने देश को पीछे धकेल दिया है, भाजपा सरकार में जो भी काम होगा वह सिर्फ चुनावी काम है गल्ला फ्री देना बन्द कर दिया है। जनता से झूठ बोलकर दोनो सरकार चल रही है। जनता दोनो सरकारों से त्रस्त है । विधूना विधायक ने अखिलेश को प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलवाया। अब देश और प्रदेश को माननीय अखिलेश यादव जी जैसे नेतृत्व की जरूरत है इसलिए आगे आने वाले नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी सबसे ज्यादा सीटों पे विजय हासिल करेगी। सभी जनप्रतिनिधियों ने कार्यकम आयोजक की तारीफ करते हुए कहा कि आज हुए सदस्यता अभियान में नगर के लोगो की भीड़ देखकर तय हो गया की आगामी नगर पंचायत व प्रस्तावित 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता सपा के साथ रहकर अखिलेश के हाथो को मजबूत करेगी। इससे पूर्व आयोजक विपिन गुप्ता ने सभी अतिथियों का पगड़ी, शाल व माला पहनाकर स्वागत किया। और सैकड़ों लोगो ने सपा की सदस्यता ग्रहण की । बैठक में मुख्य रूप से लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष शिव सिंह पाल, सुशील वर्मा, राजेंद्र सिंह यादव, अनवर यादव, वीरेंद्र राजपूत, विधायक प्रतिनिधि अजय पोरवाल ,गोविंद पोरवाल, सौरभ यादव ,रामू चक, रणवीर यादव ,तारा सिंह यादव विशंभर प्रसाद चक, अरविंद कटारिया पिंटू कौशल आदि लोग मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
