उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर में मुख्य अतिथि द्वारा@20 के दृष्टिगत प्रबुद्ध सम्मेलन का किया गया आयोजन । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

औरैया दिबियापुर में मुख्य अतिथि द्वारा@20 के दृष्टिगत प्रबुद्ध सम्मेलन का किया गया आयोजन )

औरैया दिबियापुर शिव गैलक्सी दिबियापुर में मोदी@20 कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे बृजलाल (से•नि • पुलिस महानिदेशक एवं राज्य सभा सांसद उत्तरप्रदेश) ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफलतम मुख्यमंत्री कार्यकाल के 12 वर्ष एवं प्रधानमन्त्री कार्यकाल के 8 वर्ष को विस्तार पूर्वक प्रबुद्ध जनों के बीच में चर्चा की । उन्होंने अपने उद्बोधन में विपक्षी राजनेताओं और तत्कालीन सरकारों द्वारा उनके मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में राजनीतिक द्वेष और षड्यंत्र के तहत मोदी जी छवि को धूमिल और धूलधूसित करने के कुछित प्रयाशों की भी विस्तारपूर्वक चर्चा की । उन्होंने विपक्ष की पूर्ववर्ती सरकारों द्वारा भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विरुद्ध फैलाए गए प्रोपोगेंडा में बताया की किस तरह 26/11 हमलों और देश में अलग अलग जगह हुए आतंकी हमलों को सुनियोजित ढंग से रचकर भगवा आतंकवाद के नाम से प्रचारित कर बदनाम किया व आतंकवादियों के खिलाफ दायर मुकदमों को वापस लिया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र शुक्ल ने की । उन्होंने अपने संबोधन में बृजलाल जी का आभार व्यक्त किया एवं उपस्थित प्रबुद्ध जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं मुख्य अतिथि से आने वाले लोकसभा चुनाव में समय देने का आग्रह किया । कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीराम मिश्र,जिला प्रभारी प्रमोद अग्रहरी बॉर्डर, जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे ,जिला महामंत्री धीरेंद्र सिंह गौर , कौशल राजपूत, शिव सिंह भारती कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री भुवन प्रकाश गुप्ता ,कार्यक्रम सह संयोजक एवं जिलामंत्री ऋषि पांडे ,जिला मीडिया प्रभारी दिलीप मिश्र xजिला उपाध्यक्ष ललिता दिवाकर, चंद्रकांती मिश्र, प्रबुद्ध प्रकोष्ट जिला संयोजक संजीव त्रिपाठी ,क्षेत्रीय सह संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ट, कुलदीप दुबे, आईटी सह संयोजक इं• रजत दीक्षित, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू चौहान,जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा माधव राजपूत सहित समस्त मंडल प्रभारी ,मंडल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी एवं डॉक्टरों, इंजीनियरों, अध्यापकों, एडवोकेटों की उपस्तिथि रही।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!