उत्तर प्रदेश औरैया बिधूना बीआरसी बिधूना की तरफ से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजन का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार के द्वारा किया गया शुभारंभ एवं ब्लॉक के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया बिधूना बीआरसी बिधूना की तरफ से शिक्षक सम्मान समारोह आयोजन का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार के द्वारा किया गया शुभारंभ एवं ब्लॉक के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर किया गया सम्मानित )
उत्तर प्रदेश औरैया बिधूना में प्रेमालय गेस्ट हाउस में बीआरसी बिधूना की तरफ से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके एवं माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया बिधूना ब्लॉक के 25 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को बेसिक शिक्षा में उनके योगदान को देखते हुए स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बोलते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में एक शिक्षक की जरूरत होती है किसी व्यक्ति को सफल बनाने और सही दिशा दिखाने में शिक्षक का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान होता है भारत में गुरुकुल परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है गुरु को माता-पिता से भी ऊपर रखा गया है. शिक्षक दिवस हर साल देश के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर मनाया जाता है. इस दिन को शिक्षकों के सम्मान और उनके प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. पहली बार 60 के दशक में टीचर्स डे मनाया गया था आज के कार्यक्रम में एबीएसए अबधेश सोनकर, एआरपी सुभाष यादव, संजय सेंगर,संतोष राठौर, दीप्ती त्रिपाठी, प्रतिमा चौहान सहित अनेक शिक्षक गण उपस्थिति रहे कार्यक्रम का संचालन अनुरूद्ध यादव ने किया।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
