उत्तर प्रदेश औरैया थाना एरवाकटरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना एरवाकटरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के कुशल निर्देशन मेंवांछित/वांरटी एवं इनामिया व जिला बदर ,हिस्ट्रीशीटर अभियुक्तो की धरपकड़ अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र सिंह प्रताप के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी ऐरवाकटरा श्री रामसहायल पटेल के नेतृत्व में दिनांक 05.09.2022 को थाना ऐवाकटरा पुलिस टीम ने गश्त/चेकिंग के दौरान वारंटी अभियुक्त उमाशंकर पुत्र रामकिशोर कोरी निवासी समशेरगंज थाना किशनी जनपद मैनपुरी को मुखबिर की सूचना पर समय करीब 22.35 बजे सम्बन्धित मु0अ0स0 28/05 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0स0 29/05 धारा 5/25 आर्म्स एक्ट थाना ऐरवाकटरा जनपद औऱैया के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. उमाशंकर पुत्र रामकिशोर कोरी निवासी समशेरगंज थाना किशनी जनपद मैनपुरी
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1.उ0नि0 श्री मुकेश मय फोर्स
.
( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
