उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सभी धर्मों के संभ्रांत नागरिकों की बैठक कर सकुशल संपन्न कराने के दिए आवश्यक निर्देश। ( वसीम उसमानी की खास रिपोर्ट )


( फिरोजाबाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत सभी धर्मों के संभ्रांत नागरिकों की बैठक कर सकुशल संपन्न कराने के दिए आवश्यक निर्देश )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आगामी त्यौहारों को लेकर सर्व धर्म के प्रमुख व संभ्रांत नागरिकों की एक बैठक संपन्न हुई | बैठक में गणेश विसर्जन व चेहल्लुम को लेकर चर्चा की गई जिलाधिकारी रवि रंजन महोदय ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी त्योहारों पर अच्छी तरह से इंतजाम किए जाएं और सभी लोग प्यार मोहब्बत भाई चारे के साथ त्योहारों को मनाए | हिंदूधर्म गुरु पंडित मुन्ना लाल शास्त्री जी ने कहा कि हम सब हिंदू और मुस्लिम भाई मिलजुल कर सभी त्योहारों को मनाते आए हैं और इसी तरह आगे भी मनाते रहेंगे | मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना अमीन अख्तर साहब ने कहा कि हमारे फिरोजाबाद की तहजीब है कि ईद की नमाज के लिए हिंदू भाई अपनी दुकान पर साफ चादर बिछा कर नमाज अदा करवाते हैं | मुसलमान भाई होली पर गूजे दिवाली पर मिठाई खाते हैं. कांच नगरी को दुनिया में सुहाग नगरी बनाने में हम आप सभी का मेहनत खून पसीना प्यार मोहब्बत लगा है | करबला कमेटी के अध्यक्ष हिकमत उल्लाह खान ने कहा कि हम आप सब ने हमेशा एकता की मिसाल पेश की है ईद हो होली हो दिवाली हो रमजान हो मोहर्रम हो राम बरात हो अग्रसेन जयंती हो अंबेडकर जयंती हो हार त्यौहार को हम सब लोग मिलजुलकर मनाते आए हैं. हमारा शहर अमन प्यार मोहब्बत भाईचारे वाला शहर है हम सब मिलजुल कर व्यापार करते हैं और एक दूसरे के दुख दर्द में शामिल होते हैं |
मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना
बैठक में जिला अधिकारी रवि रंजन महोद
सीडीओ दीक्षा जैन जी. एडीएम अभिषेक सिंह जी. एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा जी.
एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह जी.
सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सागर जी.
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव जी.सीओ टूंडला हरिमोहन सिंह जी. सीओ सदर हीरा लाल कनौजिया जी. सीओ जसराना अनिवेश जी
सीओ शिकोहाबाद कमलेश कुमार जी.
सीओ सिरसागंज देवेंद्र सिंह जी.
सभी एसडीएम महोदय
हिकमत उल्ला खान.
पंडित मुन्ना लाल शास्त्री जी
मौलाना अमीन अख्तर जी
फैजी खान आदि लोग मौजूद रहे.

( वसीम उसमानी की खास रिपोर्ट )
