उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी द्वारा सभागार ककोर में पशुओ में लंपी स्किन डिसीज बीमारी का संक्रमण रोकथाम के लिए किया गया कंट्रोल रूम स्थापित एंव सम्बन्धित अधिकारी को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया जिलाधिकारी द्वारा सभागार ककोर में पशुओ में लंपी स्किन डिसीज बीमारी का संक्रमण रोकथाम के लिए किया गया कंट्रोल रूम स्थापित एंव सम्बन्धित अधिकारी को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
उत्तर प्रदेश औरैया कलेक्ट्रेट सभागार ककोर में अयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय पशुओ में लंपी स्किन डिसीज बीमारी का संक्रमण उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती प्रदेशो गुजरात ,मध्यप्रदेश, राजस्थान ,हरियाणा आदि में फैल रहा है जिसका प्रकोप प्रदेश के पशिचमी जनपदो में भी देखने को मिल रहा है। जनपद औरैया के समीप फिरोजाबाद तक उक्त बीमारी के लक्षण देखने को पाए गए ।जिलाधिकारी ने बताया कि लंपी स्किन डिसीज विषाणु जनित रोग है,जो गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओ में पाया जाता है। इसका प्रसार मच्छरो ,मक्खियों ,किलनी आदि से एक पशु से दूसरे पशु में फैलता है। इसके लक्षण पशुओ में तेज बुखार नाक व मुह से पानी आना ,त्वचा के नीचे चपटी गाँठो नुमा सूजन होना आदि है। इससे बचाव के लिये जिलाधिकारी ने राजकीय पशु चिकित्सालय औरैया में कंट्रोल रूम स्थापित किया हैं। जिसके नोडल अधिकारी डॉ कमल किशोर प्रभारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी मो न् 8923065468 व डॉ दीपक सिंह पशु चिकित्साधिकारी हैदरपुर मो न् 8299110020 को नामित किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ,मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अजीतमल व बिधूना के एसडीएम सहित मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ हेम चंद्र श्रीवास व कई अधिकारी मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
