उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र 9 गांवो में आवारा जानवरो से परेशान होकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय मे जमकर किया प्रदर्शन एवं ग्रामिणों संग विधायक द्वारा गौवशों को पकड़वाकर सुरक्षित स्थान पहुचाने के सम्बन्ध में सौंपा गया ज्ञापन। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र 9 गांवो में आवारा जानवरो से परेशान होकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय मे जमकर किया प्रदर्शन एवं ग्रामिणों संग विधायक द्वारा गौवशों को पकड़वाकर सुरक्षित स्थान पहुचाने के सम्बन्ध में सौंपा गया ज्ञापन )
उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर विधानसभा क्षेत्र के 9 गांवो में आवारा जानवरो से परेशान होकर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय ककोर में जमकर नारेबाजी की,वही दिबियापुर विधायाक प्रदीप यादव के साथ ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को आवारा जानवरो को पकड़वाए जाने के लिए ज्ञापन दिया। दिए गए ज्ञापन में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष उमाशंकर राजपूत सहित नौ ग्राम के लोगों ने बताया कि हम लोग आवारा पशुओं से बहुत ही परेशान हैं नौ गांव के आसपास कोई गौशाला भी नही है। आवारा पशुओं को वन विभाग व गौशालाओं मैं चिन्हित कर भेजा जाए जिससे किसान की फसलें नष्ट न हो आवारा जानवर किसानों पर हमला भी कर देते हैं कई किसान घायल भी हो चुके हैं। उधर दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव ने भी जिलाधिकारी को बताया कि आवारा जानवर की वजह से गांव के सबलपुर ,भिटारी ,शेखूपुर, नगला खमन ,साफर ,शिवपुर ,गांव के किसान परेशान है। इन आवारा जानवरो को पकड़वाकर गौशाला में बंद करवाया जाए।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
