नयी दिल्ली महान गायिका आशा भोसले के 89वें जन्मदिन पर फिल्म जगत की विभिन्न हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( महान गायिका आशा भोसले के 89वें जन्मदिन पर फिल्म जगत की विभिन्न हस्तियों ने शुभकामनाएं दीं )

▶️नयी दिल्ली महान गायिका आशा भोसले के 89वें जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को फिल्म जगत की विभिन्न हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
▶️1940 के दशक में बड़ी बहन लता मंगेशकर की छाया में पार्श्व गायिकी का सफर शुरू करने वालीं आशा ने “झुमका गिरा रे”, “रात अकेली है”, “आजा आजा”, “दम मारो दम”, “दिल चीज क्या है” जैसे कई यादगार गीत गाए।

केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने भी भोंसले को जन्मदिन की बधाई दी।
▶️उन्होंने ट्वीट किया, “हमेशा युवा और जादुई आवाज वाली आशा जी को जन्मदिन की बधाई। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमें भारत में ऐसी अनूठी और प्रतिभाशाली आवाज मिली। जीवंत व बहुमुखी आशा भोंसले जी का दुनिया भर में सम्मान है और उनकी प्रशंसा की जाती है। मैं उनके दीर्घ व स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।
▶️संगीत बिरादरी से अदनान सामी, भजन गायक अनूप जलोटा और पलक मुच्छल ने भोसले को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!