वाराणसी उत्तर प्रदेश मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय दौरे के दौरान 24,96 करोड़ रुपए की लागत हो रहे निर्माणाधीन ट्रांजिट हास्टल का किया निरीक्षण एंव काशी विश्वनाथ,व भैरव मंदिर मे दर्शन कर मोदी @20 सपने हुए साकार कार्यक्रम की तैयारी का लिया जायजा। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( उत्तर प्रदेश मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो दिवसीय दौरे के दौरान 24,96 करोड़ रुपए की लागत हो रहे निर्माणाधीन ट्रांजिट हास्टल का किया निरीक्षण एंव काशी विश्वनाथ,व भैरव मंदिर मे दर्शन कर मोदी @20 सपने हुए साकार कार्यक्रम की तैयारी का लिया जायजा )

उत्तर प्रदेश वाराणसी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान गुरुवार को पुलिस लाइन वाराणसी में 24.96 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल का निरीक्षण किया। इस ट्रांजिट हॉस्टल का निर्माण कार्य नवंबर 2020 से कराया जा रहा है, जो अगले वर्ष दिसंबर, 2023 में पूर्ण होगा। वर्तमान में 30 फीसदी कार्य पूर्ण हो चुका हैं। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य को पूर्ण कराए जाने का निर्देश दिया। तत्पश्चात उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर एवं काशी के कोतवाल काल भैरव मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मंदिर में आने वाले बाबा भक्तों एवं दर्शनार्थियों को हर हालत में बेहतर सुविधा उपलब्ध हो।इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मऊ से सड़क मार्ग द्वारा सर्किट हाउस पहुंचे तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर शुक्रवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “मोदी@20” सपने हुए साकार कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस लाइन में निर्माणाधीन ट्रांजिट हॉस्टल के निरीक्षण पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वहां पर तिरंगा राष्ट्रीय ध्वज लेकर खड़े छोटे-छोटे बच्चे एवं बच्चियों से उनका एवं उनके परिजनों का कुशलक्षेम पूछा। मुख्यमंत्री से मिलकर बच्चे भी खूब गदगद रहे और उनके खुशी का ठिकाना न रहा। निरीक्षण के दौरान प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, मंत्री दयाशंकर मिश्र “दयालु”, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, एमएलसी अशोक भवन, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, विधायक सुनील पटेल, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश, जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा, एसीपी संतोष कुमार सिंह सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!