गोण्डा ज़िला महिला चिकित्सालय के पुरानी व नई बिल्डिंग के पीछे जमा किये गए गन्दगी पर बीमारियों का लगा अंबार नहीं है सरकार की नजर खबर चलने पर डॉक्टरों ने लिया संज्ञान में स्वच्छ अभियान | ( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )

( गोण्डा ज़िला प्रशासन के नाक के नीचे ही उड़ाई जा रही स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां )
गोण्डा ज़िला महिला चिकित्सालय जहां जगह जगह सीसी टीवी कैमरे की नज़र में पल पल की निगरानी आम बात है।वही ज़िला महिला चिकित्सालय के पुरानी व नई बिल्डिंग के पीछे गन्दगी के अंबार पर जिला प्रशाशन के कैमरे फेल दिखाई दे रहे हैं ।जहाँ ज़िला महिला चिकित्सालय प्रशाशन ने दिवारो पर स्वच्छ भारत मिशन के बड़े बड़े स्लोगन लिख रखे हैं वही पीछे जमा किये गए गन्दगी के अंबार ने नया तीस बेड़ो का वार्ड भी पाट दिया ।मुख्य स्टेशन रोड निकट काली भवानी मंदिर के ठीक सामने के गेट से निकलती दुर्गंध
की वजह से श्रद्धालू तथा राहगीरों को दुर्गन्ध का सामना करना पड़ता है।इस विषय पर संवाददाता ने सी एम एस से दूरभाष पर सम्पर्क करने की कोशिश भी की किन्तु खबर लिखने तक सम्पर्क नही हो सका ।

( निशिथ कुमार की खास रिपोर्ट गोंडा )
