उत्तर प्रदेश औरैया थाना सहायल क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान पर सटरिंग बांधते समय हाईटेंशन लाइन की करेंट लगने से मजदूर की हुई मौत परिजनों में मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस मृतक के ससुरालजनो की तहरीर पर 05 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट

( औरैया थाना सहायल क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान पर सटरिंग बांधते समय हाईटेंशन लाइन की करेंट लगने से मजदूर की हुई मौत परिजनों में मच गया कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पीएम हाउस मृतक के ससुरालजनो की तहरीर पर 05 अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज )

उत्तर प्रदेशऔरैया थाना सहायल क्षेत्र के अमानपुर गांव में बीते बुधवार देर शाम को एक निर्माणाधीन मकान सटरिंग बाधते समय छत के ऊपर से निकली हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर मौत हो गई थी। आसपास के ग्रामीण उसको आनन फानन में अस्पताल सीएचसी सहार ले गए थे ,जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था ,बाद में मृतक के परिजन शव को घर ले आये थे ,जैसे ही घटना की सूचना मृतक के ससुरालियों को लगी तो ,मौके पर पहुँचे ससुरालीजनों ने शव को उठने नही दिया, सूचना पाकर मौके पर पहुँचे थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा, सीओ सिटी सुरेन्द्र नाथ व अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल सिंह ने ससुरालियों को कई घंटों तक समझाया जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीते बुधवार देर शाम को सहायल थाना क्षेत्र के बादशाह पुर छौक निवासी लवकुश पुत्र राधा कृष्ण उम्र करीब 28 जो अमानपुर गांव में वीरेश उर्फ दिवान सिंह के मकान में सटरिंग लगाने का कार्य कर रहा था। तभी मकान के ऊपर निकली विधुत लाइन की चपेट में आ गया था। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर पहुँचे परिजन तत्काल अस्पताल ले गए थे। जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर था। थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है , मृतक युवक के साले की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की करवाई की जाएगी।

मृतक के साले ने परिजनों पर दर्ज करवाया गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

बीते बुधवार देर शाम को अमानपुर गांव में लवकुश पुत्र राधा कृष्ण निवासी बादशाहपुर छेउक मकान के लेंटर पर सरिया डालते समय करंट लग गया जिसकी उसकी मौके पर मौत हो गई, मृतक के साले सतेंद्र शर्मा पुत्र वेजनाथ निवासी पहाड़पुर थाना एलयू जनपद मैनपुरी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर टीटू पुत्र वीरेश उर्फ दिवान ,ठेकेदार नाम पता अज्ञात, राधा कृष्ण ,किशन पुत्र राधा कृष्ण, और मृतक की माँ नाम अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!