उत्तर प्रदेश औरैया कंचौसी ब्लाक में दबंगों ने जेसीबी द्वारा सरकारी नाली बंद कर जबरन दूसरे के खेत में नाली खोदने का किया प्रयास मौके पर पहुंची पुलिस जेसीबी मशीन छोड़कर दबंग हुए फरार । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

(  औरैया कंचौसी ब्लाक में दबंगों ने जेसीबी द्वारा सरकारी नाली बंद कर जबरन दूसरे के खेत में नाली खोदने का किया प्रयास मौके पर पहुंची पुलिस जेसीबी मशीन छोड़कर दबंग हुए फरार  )

उत्तर प्रदेश औरैया कंचौसी ब्लाक सहार के गांव ढिकियापुर में पी डब्ल्यू डी रोड पर घरो का गंदा पानी डालने से परेशान आने जाने वालो लोगो की मांग पर ग्राम प्रधान राजू राठौर व स्थानीय पुलिस के सहयोग से पिछले सप्ताह बनाई गई नाली को कुछ ग्रामीणो ने रात मे गिरा देने के बाद गुरुवार को गाव के सत्यनारायण ,आशीष ,अनिल मननीलाल, अभिषेक ,रामसिह योगेंद्र आदि बुलडोजर मशीन ले जा कर दूसरी तरफ श्री राम कठेरिया के खेत मे जबरजस्ती नाली खोदने का प्रयास किया।इसकी शिकायत ग्रामीणों चौकी पुलिस से की ,शिकायत पर मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने दौडा लिया चालक मशीन छोड कर भाग गया जिसे बाद मे चौकी इंचार्ज अविनाश चंद्र ने जिला व तहसील के वरिष्ठ अधिकारियो के मौके पर आने तक किसी तरह की खुदाई न करने की शर्त पर छोड़ा । प्रधान राजू राठौर ने बताया कि अपर जिलाधिकारी ने पिछले सप्ताह पी डब्ल्यू डी तहसील और ब्लाक व पुलिस अधिकारियो की टीम बना मौके की जांच दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद बनाई जाएगी नाली।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!