सहारनपुर थाना देवबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा मुजफ्फरनगर निवासी शाहरुख हत्या कांड का किया बड़ा खुलासा चेकिंग के दौरान आला क़त्ल बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( सहारनपुर थाना देवबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा मुजफ्फरनगर निवासी शाहरुख हत्या कांड का किया बड़ा खुलासा चेकिंग के दौरान आला क़त्ल बरामद कर 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

सहारनपुरवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देश पर थाना देवबंद पुलिस की बडी कार्यवाही देर रात ग्राम छपार मुजफ्फरनगर निवासी शाहरूख हत्याकांड का खुलासा आज देवबंद पुलिस ने करते हुए आलाकत्ल पोना 12 बोर एवम कारतूस सहित दो हत्यारो को किया गिरफ्तार।जिसका खुलासा आज एसपी-देहात सूरज राय द्वारा पत्रकारों के समक्ष किया गया।आपको बता दें,कि कल देर रात ग्राम छपार मुजफ्फरनगर निवासी शाहरूख पुत्र सलीम की कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी,जिसकी एक लिखित सूचना थाना देवबंद में देते हुए शाहरुख के भाई सलमान ने ग्राम परोली निवासी दो लोगों को नामजद किया गया था,जैसे यह हत्याकांड का मामला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के संज्ञान में आया,तो उन्होंने उक्त हत्याकांड के खुलासे के सख्त निर्देश थाना देवबंद पुलिस को दे डाले थे।थाना देवबंद के निरीक्षक सिराजूद्दीन द्वारा एक टीम का गठन कर हत्यारो की तलाश में लगा दी।आज सुबह लगभग 9,15 बजे जब इस हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त देवबंद छोड़कर भागने की फिराक में थे,तो पुलिस टीम ने इन दोनो हत्यारो धर्मवीर पुत्र कवल सिंह एवम ओमपाल पुत्र कवल सिंह दोनों ही निवासी ग्राम ग्राम परोली को यहां सापला बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया,जिनकी निशानदेही पर आलाकत्ल नाजायज देशी पोना 12 बोर एवम कारतूस भी बरामद कर लि्या।दोनों हत्याभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।जिसका खुलासा आज एसपी-देहात सूरज राय द्वारा भी पत्रकारों के सामने किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थाना देवबंद के निरीक्षक सिराजूद्दीन,सब इंस्पेक्टर बृजपाल सिंह,ललित तोमर,धीरज कुमार,कांस्टेबल कपिल प्रधान,देश दीपक शामिल रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!