उत्तर प्रदेश औरैया एनटीपीसी भी साक्षरता दिवस के अवसर पर एनटीपीसी सी.एस.आर.नीति के अंतर्गत जागृति महिला मंडल के सौजन्य से परियोजना प्रभावित ग्रामों के जरूरतमंद बच्चों के लिए “ज्ञानदीप” साक्षरता अभियान का फीता काटकर किया गया शुभारम्भ। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया एनटीपीसी भी साक्षरता दिवस के अवसर पर एनटीपीसी सी.एस.आर.नीति के अंतर्गत जागृति महिला मंडल के सौजन्य से परियोजना प्रभावित ग्रामों के जरूरतमंद बच्चों के लिए “ज्ञानदीप” साक्षरता अभियान का फीता काटकर किया गया शुभारम्भ )

उत्तर प्रदेश औरैया एनटीपीसी भी साक्षरता दिवस के अवसर पर एनटीपीसी सी.एस.आर.नीति के अंतर्गत जागृति महिला मंडल के सौजन्य से परियोजना प्रभावित ग्रामों के जरूरतमंद बच्चों के लिए “ज्ञानदीप” साक्षरता अभियान का शुभारम्भ किया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरोज अहलावत अध्यक्षा जागृति महिला मंडल के कर-कमलों द्वारा श्रीमती अर्चना बाल्यान उपाध्यक्षा, जागृति महिला मंडल, जागृति महिला मंडल की समिति-सदस्याओं, मानव संसाधन विभाग के प्रतिनिधिगण, ज्ञानदीप साक्षरता अभियान के विद्यार्थियों की शिक्षिका की उपस्थिति में “ज्ञानदीप” साक्षरता अभियान का शुभारम्भ स्टोन प्लेट का उद्घाटन करके तथा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात् कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि समिति-सदस्याओं द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान निधि पांडेय, जागृति महिला मंडल की महा सचिव द्वारा उपस्थित मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के साथ अन्य उपस्थित सभी का स्वागत करने के साथ-साथ साक्षरता दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर ग्राम जमुहाँ, वैसुंधरा तथा जमुईँ ग्राम से ज्ञानदीप साक्षरता अभियान के अंतर्गत शिक्षा प्राप्त करने वाले लगभग 13 छात्र-छात्राओं को पठन सामग्री किट मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा समिति-सदस्याओं द्वारा वितरित की गयी। साथ ही बच्चों की शिक्षिका मैडम प्रेम लता को भी मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदया ने उपस्थित सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिस जोश के साथ ज्ञानदीप साक्षरता अभियान शुरू किया गया है, यह अनवरत आगे बढ़ता रहे, इसके लिए हम सभी को प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंनें बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सभी उज्ज्वल भारत का भविष्य हो, इसलिए आपसभी मन लगाकर पढ़ाई करना ताकि विश्व के कोने-कोने में अपनी कामयाबी के साथ-साथ अपने देश का परचम लहरा सको। साथ ही उन्होंनें सभी को साक्षरता दिवस की शुभकामनाएँ दीं तथा सभी को सशक्त मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम निर्विघ्न एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!