उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर के फफूंद स्टेशन पर ट्रेनों के स्टापेज की मांग को लेकर क्षेत्रिय समाजसेवी ग्रामीणों का छठवें दिन अनशन रहा जारी एवं तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन डाक्टरों की टीम ने सभी का किया स्वास्थ्य प्रशिक्षण। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट ,)

( औरैया दिबियापुर के फफूंद स्टेशन पर ट्रेनों के स्टापेज की मांग को लेकर क्षेत्रिय समाजसेवी ग्रामीणों का छठवें दिन अनशन रहा जारी एवं तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन डाक्टरों की टीम ने सभी का किया स्वास्थ्य प्रशिक्षण )

उत्तर प्रदेश औरैया जिले के औद्योगिक नगर दिबियापुर के फफूंद रेलवे स्टेशन पर कोविड संक्रमण काल में कई यात्री गाड़ियों का निरस्त किया गया स्टॉपेज फिर से बहाल कराने तथा कुछ अन्य ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर 5 सितंबर से चल रहा सामाजिक कार्यकर्ता श्रीकृष्ण पिछड़ा का मौन आमरण अनशन लगातार छठवें दिन शनिवार को भी जारी रहा।
शनिवार को भी अनशन स्थल पर रेलवे का कोई भी अधिकारी नही पहुंचा। बीती रात्रि समाजसेवी श्री कृष्ण पिछड़ा व समाजसेवी महेश पांडेय सहित अन्य समिति के सदस्यों ने अनशन स्थल पर आए नायब तहसीलदार पवन श्रीवास्तव को विभिन्न ट्रेन रोकने व सुविधाएं बढ़ाने के लिए भारत सरकार के रेल मंत्री का संबोधित ज्ञापन दिया । शनिवार की सुबह डाक्टरों की टीम ने अनशन कारियो का चेक अप किया। बीते दो दिनों की रेलवे अधिकारियो ,तहसीलदार और डीएसपी सदर , रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने अनशन स्थल पर पहुंचकर श्री कृष्ण पिछड़ा व उनके समर्थन में बैठे लोगों से वार्ता की थी कि उनकी मांगों को उच्चाधिकारियो के पास पहुंचाकर उन्हें पूरा कराने की बात कहकर समय मांगा था और अनशन खत्म करने को कहा धा। इस पर समाजसेवियों व अनशन पर बैठे श्रीकृष्ण पिछड़ा नहीं माने। वार्ता विफल होने के बाद अधिकारी लौट गए थे। 12 सितंबर से समाजसेवी अन्नू पाल ने भी भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है। वही समाचार लिखे जाने तक अनशन जारी था । और आज भी कोई रेलवे का अधिकारी नही पहुंचा था।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट ,)

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!