उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही से खेतों में जुटी पड़ी हाइटेंशन लाइन का करेंट लगने से 11 वर्षिय बालक की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों ने विद्युत विभाग के अधिकारी व जिलाधिकारी को बुलाने की मांग को लेकर नही उठने दिया शव मौके पर पहुंचे आलाअधिकारी। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया फफूंद थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग की लापरवाही से खेतों में जुटी पड़ी हाइटेंशन लाइन का करेंट लगने से 11 वर्षिय बालक की हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों ने विद्युत विभाग के अधिकारी व जिलाधिकारी को बुलाने की मांग को लेकर नही उठने दिया शव मौके पर पहुंचे आलाअधिकारी )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के गांव विजयपुर डेरा नगला पाठक निवासी विश्वनाथ नायक का 11 वर्षीय पुत्र अमित कुमार उर्फ भोले जो कि नगला पाठक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था शनिवार सुबह बकरी लेकर अपने छोटे भाई अंकुश के साथ गांव के नजदीक खेतो में चराने गया था। जैसे ही वह मुन्ना पाल के खेतों में पहुंचा तो वहां टूटे पड़े हाइटेंशन तार से खेतों में सुरक्षा को लगाए गए तारों में उतरे करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस कर खेतो में ही गिर पड़ा। साथ गया छोटा भाई अंकुश भाग कर गांव आया और परिजनों को बताया जिस पर परिजन वहां पहुंचे और उसे किसी तरह तारों से अलग किया लेकिन जब तक उसकी मौत हो चुकी थी।सांस की आस में परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां उसे म्रत घोषित कर दिया गया।किशोर के शव को परिजन गांव वापास ले आये जब तक फफूंद थाने के अपराध निरीक्षक राजपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुच गए और ग्रामीणों को समझाते हुए शव को उठाने का प्रयास किया जिससे ग्रामीण और आक्रोशित हो उठे और जिला अधिकारी व बिजली बिभाग के उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग करने लगे। गांव का माहॉल बिगड़ने की आशंका से पुलिस बैकफुट पर आ गयी।मौके पर् सीओ सदर सुरेंद्र नाथ भी पहुंच गए और परिजनों को समझाया लेकिन ग्रामीण कुछ सुनने को तैयार नही थे।समाचार लिखे जाने तक शव को नही उठने दिया था।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
