उत्तर प्रदेश औरैया थाना बिधूना पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा दबिश के दौरान 15,000 हजार इनामी वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया थाना बिधूना पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा दबिश के दौरान 15,000 हजार इनामी वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में व क्षेत्राधिकारी बिधूना श्री महेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जीवाराम यादव के नेतृत्व में थाना बिधूना पुलिस टीम के दिनांक 09.09.2022 मे रात्रिगश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त रोहित उर्फ गुलशन यादव जो मु0अ0स0 184/2022 धारा 147/148/452/323/504/506/367 भादवि0 मे वांछित व 15000/- रुपये का इनामिया अभियुक्त है। जो आदतन अपराधी है इस समय रामलीला ग्राउण्ड में मंच के पास बैठा किसी का इन्तजार कर रहा है । मुखबिर की इस सूचना पर हम पुलिस वाले जैसे ही मंच की ओर बढे तो मंच के सहारे से खडा व्यक्ति हम पुलिस वालो को देखकर सकपका गया और भागने का प्रयास किया कि पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से आवश्यक घेराबंदी कर एक बारगी दबिश देते हुए समय करीब 19.10 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. रोहित उर्फ गुलशन यादव पुत्र महेश यादव उम्र करीब 26 वर्ष निवासी बमुराहा थाना विधूना जनपद औरैया हाल पता सीएचसी के पास मोहल्ला गांधीनगर कस्बा व थाना विधूना जनपद औरैया
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 – 681/2019 धारा 323/504/506 भादवि थाना बिधूना जनपद औरैया
2. मु0अ0स0 – 194/2022 धारा 323/504/506 भादवि थाना बिधूना जनपद औरैया
3. मु0अ0स0 – 115/2022 धारा 323/427/452/506 भादवि थाना बिधूना जनपद औरैया
4. मु0अ0स0 – 220/2022 धारा 323/341/504/506 भादवि थाना बिधूना जनपद औरैया
5. मु0अ0स0 – 184/2022 धारा 147/148/452/323/504/506/367 भादवि0 थाना बिधूना जनपद औरैया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम थाना बिधूना
1. उ0नि0 मूलेन्द्र सिंह
2. का0 961 रमन शर्मा
3. का0 973 विष्णु कुमार

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!