सहारनपुर थाना तीतरो प्रभारी ने हिस्ट्रीशीटरो पर कसा शिकंजा लगतार दबिश के दौरान 02 हिस्ट्रीशीटरों ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण मांगी अपराध न करने की दुआएं। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )


( सहारनपुर थाना तीतरो प्रभारी ने हिस्ट्रीशीटरो पर कसा शिकंजा लगतार दबिश के दौरान 02 हिस्ट्रीशीटरों ने थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण मांगी अपराध न करने की दुआएं।
सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के दिशा निर्देशों का थाना तीतरो पुलिस द्वारा सख्ती के साथ पालन थाना तीतरो का कार्यभार सम्हालते हीथाना प्रभारी सतीश कुमार ने क्षेत्र के नामी ग्रामी हिस्ट्रीसीटरो की क्लाश लगानी शुरू कर दी है।थाना तीतरो प्रभारी की लगातार दबिशो के चलते आज क्षेत्र के दो नामी ग्रामी हिस्ट्रीसीटरो विकास पुत्र राजपाल निवासी मौहल्ला महाजन एवम अश्वनी पुत्र राजेश शर्मा निवासी ग्राम कोलाखेडी ने थाने में पहुंचते ही अपराधों से हाय तोबा बोलते हुए,थाना प्रभारी सतीश कुमार के पेरों में गिरकर गिड़गिड़ाने लगे,कि साहब हमें छोड़ दो हमारे बिना हमारा परिवार भूखा मर जाएगा,आज के बाद कोई अपराध नहीं करेंगे मेहनत मजदूरी कर अपना परिवार पालेंगे।इधर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने दोनों को सख्त चेतावनी देकर छोड दिया,कि यदी भविष्य में भी तुमने कोई अपराध किया,तो छोड़ूंगा नहीं संगीन धाराओं में जेल जाओगे।आपको बता दें,कि यह दोनों नामी ग्रामी हिस्ट्रीसीटर काफी समय से लापता थे,और छुपते छुपाते फिर रहे थे,जैसे ही थाना प्रभारी सतीश कुमार ने इनके घरो पर दबिशे देनी शुरू की,तो इन्होंने थाने में आकर सरेंडर किया।
