उत्तर प्रदेश अमेठी उत्तर प्रदेश मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की अवैध बनी जमीन बनी पैनी नजर रायबरेली रोड किनारे चारागाह की करोड़ों की जमीन पर बने मदरसे पर चला बुलडोजर। ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

( अमेठी उत्तर प्रदेश मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ की अवैध बनी जमीन बनी पैनी नजर रायबरेली रोड किनारे चारागाह की करोड़ों की जमीन पर बने मदरसे पर चला बुलडोजर )

उत्तर प्रदेश अमेठी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश में अवैध बनी बिल्डिंगों पर एक्शन लगातार शुरू है।इसी क्रम में जिले में चार साल से सुल्तानपुर- रायबरेली हाईवे के किनारे गूजरटोला गांव के पास चारागाह की करोड़ों जमीन पर बने मदरसे को तहसीलदार कोर्ट से बेदखली के बाद सोमवार सुबह बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया।चार कमरों के मदरसे को पुलिस पीएसी के साथ पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने बुलडोजर से जमींदोज करवाया। मिली जानकारी के‌ अनुसार गूजरटोला गांव के पास सुल्तानपुर-रायबरेली हाईवे के बाई तरफ चारागाह की करोड़ों की जमीन पर गांव के सुल्तान ने मकान का निर्माण करा रखा था।चार कमरे और बरामदे के इस मकान में एक साल पहले तक मदरसा चल रहा था।मदरसे से थोड़ी दूर पर एक सरकारी हैंडपंप भी लगा हुआ था।मदरसे के नाम पूरे जमीन पर अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा था।जमीन हाईवे से लगी है और करोड़ों की बताई जा रही है। मामले में लेखपाल की रिपोर्ट पर तहसीलदार कोर्ट में बेदखली की कार्यवाही चल रही थी। जिसमे आदेश करते हुए तहसीलदार कोर्ट से बेदखली का आदेश पारित हो गया। सोमवार को उप जिलाधिकारी गौरीगंज राकेश कुमार की अगुवाई में सुबह साढ़े पांच बजे टीम मदरसा को जमींदोज करने लिए मौके पर पहुंची।टीम में गौरीगंज एसडीएम, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सचिन यादव,गौरीगंज,जामो, मुंशीगंज, महिला थाना और जायस थाने का पुलिस बल के साथ ही डेढ़ कंपनी पीएसी पहुंची।साढ़े पांच बजे से छह बजकर पांच मिनट तक चले बुलडोजर ने 35 मिनट में मदरसा जमींदोज कर दिया।तहसीलदार दिग्विजय सिंह ने बेदखली का आदेश करते हुए कब्जेदार हसन पर दो लाख 24 हजार का जुर्माना भी लगाया है। कब्जेदार को यह जुर्माना अदा करने के आदेश दिया गया है। प्रशासन के एक्शन से सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है।गूजरटोला गांव में अन्य कई बेदखली के मामले चल रहे हैं। सूत्रों से खबर है कि जल्द ही इन पर भी एक्शन होगा।

Back to top button
error: Content is protected !!