गोंडा लालेपुर फर्जी जमीन के मामले क्रेता के उपर लगे आरोप में क्रेता ने सोशल मिडिया द्वारा किया बड़ा खुलासा आरोप निराधार हुए साबित। ( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

 

( लालेपुर फर्जी जमीन के मामले क्रेता के उपर लगे आरोप में क्रेता ने सोशल मिडिया द्वारा किया बड़ा खुलासा आरोप निराधार हुए साबित )

गोण्डा जनपद के लोलपुर के एक फर्जी जमीन मामले में एक नया मोड़ आ गया है जब बैनामा लेने वाले युवक ने अपने पक्ष में कुछ कागजात दिखाते हुए कहा कि मेरे ऊपर लगाए जा रहे सारे आरोप बेबुनियाद हैं आपको बता दें कि लगभग 4 दिन पहले बिक्रेता ने अपने परिवार सहित एसपी कार्यालय आकर एक प्रार्थना पत्र देकर क्रेता के ऊपर आरोप लगाया कि उसने कूटरचित तरीक़े से उसकी जमीन लिखा ली है परन्तु जब आज क्रेता को इसकी जानकारी हुई तो उसने मीडिया को बताया हमने कोई फर्जी कार्य नहीं किया हमने बिक्रेता की पत्नी खुशी सिंह के बहनोई के खाते में RTGS के माध्यम से विभिन्न तारीखों में लगभग 24 लाख रुपये ट्रांसफर किया है यह खाता नंबर क्रेता की पत्नी ने ही वाट्सएप के माध्यम से दिया था बिक्रेता पूरे होशोहवास में है वह नोएडा में किसी कंपनी में नौकरी करता है हमने कोई जोरजबरदस्ती नहीं की है जो रकम तय थी उसे हमने खाते के माध्यम से दे दिया है तब बैनामा कराया है गाँव के कुछ दलाल टाइप के लोग इस मामले को उलझा रहे हैं मैं पूर्णतया निर्दोष हूँ जरूरत पड़ने पर सारे साक्ष्य प्रस्तुत करूंगा।

( निशिथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!