उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर हुआ फरार 01 युवक की हुई मौत दुसरा गम्भीर रूप से हुआ घायल। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया फफूंद थाना क्षेत्र बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर हुआ फरार 01 युवक की हुई मौत दुसरा गम्भीर रूप से हुआ घायल )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र के गांव देवरपुर के दो युवक बाइक से औरैया किराने का सामान लेने गये थे। वापस आते समय अजलापुर मोड़ पर अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। तथा बाइक भी दूर जाकर गिरी। राहगीरो की सूचना पर पहुची एम्बुलेंस घायलों को अस्पताल लेकर गई। जहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे को सैफई के लिए रिफर कर दिया है। मंगलवार की सुबह थाना क्षेत्र के गांव देवरपुर निवासी 24 वर्षीय सचिन दोहरे पुत्र करन सिह अपने मित्र अंकुश पुत्र सुरेश उर्फ कल्लू के साथ मे बाइक से औरैया में किराने का सामान लेने गया था। दोपहर को वापस अपने गांव आ रहा था। जैसे ही फफूंद औरैया मार्ग पर स्थित अजलापुर मोड़ के पास पहुचे तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयंकर थी की दोनो युवक रोड के किनारे झाड़ियों में जाकर गिरे तथा बाइक घिसटती हुई दूर जाकर गिरी बाइक के घिसटने से आग लग गई। राहगीरो के देखने पर तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी गई। जहां करीब 25 मिनट वाद पहुची एम्बुलेंस घायलो को लेकर जिला अस्पताल गई। जहां पर डॉक्टरों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे युवक को सैफई के लिए रिफर कर दिया है। घटना को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक अपने दो भाई व एक बहन में सबसे छोटा था। सपना 30 वर्ष, ईलू 28 वर्ष व सचिन 24 वर्ष है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
