उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद क्षेत्र जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी द्वारा फफूंद क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे को कराया गया मुक्त बुल्डोजर देख भूमाफियाओं मे मची खलबली। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया फफूंद क्षेत्र जिलाधिकारी व अपर जिलाधिकारी द्वारा फफूंद क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा किए गए अवैध कब्जे को कराया गया मुक्त बुल्डोजर देख भूमाफियाओं मे मची खलबली )
उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद जिला अधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तवअपर जिला अधिकारी रेखा चौहान, सदर उप जिलाधिकारी मनोज सिंह, ने शासन के मनसा अनुरूप भू माफियाओं द्वारा खाद के गड्ढे पर अवैध कब्जा पर औरैया प्रशासन द्वारा मुक्त कराया गया। प्रशासन ने राजस्व टीम को गठित कर खाद्य गड्ढे व नजूल भूमि पर किए हुए कब्जे को मुक्त कराने का मन बना लिया है गलत तरीके से सरकारी संपत्ति को लोग ग्रहण किए हुए हैं अब बहुत ही कम समय में जिले की सरकारी संपत्तियों पर कब्जा किए हुए लोग जल्द से जल्द प्रशासन खाली कराने का काम करेगा। पीडब्ल्यूडी, व सिंचाई विभाग ,वन विभाग ,जैसी बड़ी जगह पर लोग अपना कब्जा जमाए बैठे हैं। जिसमें टीम के द्वारा नियुक्त किए गए तहसीलदार रणवीर ,नायब तहसीलदार पवन ,कानूनगो दशरथ ,लेखपाल अंकित अग्रवाल लेखपाल, अश्विनी , अंकित तिवारी, फफूंद थाने का भारी पुलिस बल तैनात रहा।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
