उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत हिन्दू, मुस्लिम,सम्भ्रान्त लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन देते हुए शांति सौहार्द बनाए रखने की गई अपील। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत हिन्दू, मुस्लिम, सम्भ्रान्त लोगों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का आश्वासन देते हुए शांति सौहार्द बनाए रखने की गई अपील )
उत्तर प्रदेश औरैया जिलाधिकारी औरैया श्री प्रकाशचन्द्र श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा संयुक्त रूप से थाना कोतवाली औरैया मे आगामी त्यौहारों / ज्ञानवापी फैसले के दृष्टिगत हिन्दू, मुस्लिम, सम्भ्रान्त लोगों/ग्राम प्रधानों व ग्राम चौकिदारों के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई जिसमे शान्ति-सौहार्द एवं चाक चौबन्द सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा देते हुए आपसी भाई चारे के साथ शान्तिपूर्ण ढंग से आगामी त्यौहारों को मनाने तथा साथ ही साथ वर्तमान मे फैल रही सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी जैसी अफवाह एवं किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने के संबन्ध में अपील की गई । अगर किसी भी प्रकार की कोई अफवाह या सूचना प्राप्त होती है तो तत्काल हेल्पलाइन नं0 112 या निकट थाना पुलिस को अवगत कराये । इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्र नाथ यादव , थाना प्रभारी कोतवाली सहित अन्य अधिकारी/कर्म0गण मौके पर उपस्थित रहें।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
