उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद जसराना क्षेत्र शिकोहाबाद मार्ग पर तेज गति से आ रहे 18 पहिया ट्रक अन्यंत्रित हो विद्युत पोल तोड़कर जा लगा घर की बाउंड्री मे ट्रक चालक हुआ घायल बड़ा हदसा टला घायल को पहुंचाया गया अस्पताल। (  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( वाईट परिचालक )

( जिला फिरोजाबाद जसराना क्षेत्र शिकोहाबाद मार्ग पर तेज गति से आ रहे 18 पहिया ट्रक अन्यंत्रित हो विद्युत पोल तोड़कर जा लगा घर की बाउंड्री मे ट्रक चालक हुआ घायल बड़ा हदसा टला घायल को पहुंचाया गया अस्पताल )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद बीती रा‌त्रि एटा शिकोहाबाद मार्ग नगला घनी मोड के पास एक अनियंत्रित ट्रक विद्युत पोलों को तोडता हुआ एक घर की बाउंड्री में जा लगा। घर के बाहर खडे ट्रक के टकराने के कारण कोई बडा हादसा नहीं हुआ। गनीमत रही कि कोई बडा हादसा नहीं हुआ। हादसे के बाद लगी भीड़ ने केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए भेजा।
थाना सिकंदराराऊ के गांव नैमतपुर निवासी रतन सिंह एटा की ‌तरफ से ट्रक लेकर शिकोहाबाद की तरफ जा रहा था। जसराना के बिजलीघर के पास उसका ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क किनारे लगे विद्युत पोलों को तोडता हुआ बंटी यादव के मकान की बाउंड्री से जा लगा। इस दौरान बंटी यादव का ट्रक घर के बाहर खडा हुआ था। हादसे में बंटी यादव का ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। रात्रि में हुई घटना के बाद जगार हो गई और लोग मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थय केंद्र भेजा। जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली जसराना से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और घटना के बारे में जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से विद्युत पोल एवं ट्रक क्षतिग्रस्त हुए हैं। अगर घर के बाहर ट्रक नहीं खडा होता तो हो सकता था बड़ा हादसा

(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!