उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जन्मदिन दो अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा का करेगी आयोजन। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाईट जिला महानगर अध्यक्ष राकेश संखवार )
( जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जन्मदिन दो अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा का करेगी आयोजन )
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद शिकोहाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से राष्ट्रपति महात्मा गांधी के जन्मदिन दो अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी के सेवा पखवाड़ा का आयोजन करेगी। इस आयोजन को लेकर भाजपा नगर कार्यालय एटा रोड पर जिला महानगर अध्यक्ष राकेश संखवार के साथ अन्य पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को अंतिम रूप भी दिया। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को प्रदेश में लगातार मिल रही सफलता का कारण पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में राजनैतिक और संगठनात्मक दृष्टि से जो बेहतर परिणाम दिए है उसमें कार्यकर्ताओं कि भूमिका अहम रही है। नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति संकल्पित होकर कार्य कर रही है। बैठक में आगामी निकाय चुनावों को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में भाजपा नेता सतीश यादव, विष्णु सक्सेना, नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश राठोर, निवर्तमान नगर अध्यक्ष अनिल शर्मा, आनंद यादव, नगर महामंत्री अतुल गुप्ता, सुशील यादव, अतुल तिवारी, अजीत सिंह, मोहित बंसल, शेखर अग्रवाल, अंशु गुप्ता, शिवनंदन मिश्रा, मयंक तिवारी, अभिषेक राठौर, शिवम दिक्षित, रश्मि गुप्ता, सुनीता बंसल, अरविंद कुमार, संजय कुमार, डॉ पीएस राना, अशोक राजपूत, सचिन कुमार, बनवारी लाल कुशवाह सहित अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
