लखीमपुर थाना निघासन क्षेत्र में नाबालिग सगी दो बहनो की संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटकते मिले शव पर परिजनों ने तीन लोगों को अगवा कर ले जाने का लगाया आरोप किया रोड जाम मौके पर पहुंची पुलिस व अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया आश्वासन । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )

 

( थाना निघासन क्षेत्र में नाबालिग सगी दो बहनो की संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर लटकते मिले शव पर परिजनों ने तीन लोगों को अगवा कर ले जाने का लगाया आरोप किया रोड जाम मौके पर पहुंची पुलिस व अधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का दिया आश्वासन )

लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार शाम लगभग छह बजे दलित दो सगी बहनों के शव पेड़ से लटकते हुए मिले।मां का कहना है कि शाम लगभग पांच बजे उनके सामने ही एक पड़ोसी और तीन अन्य दोनों बेटियों को अगवा कर ले गए थे। घटना से गुस्साए परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सदर चौराहे पर जाम लगा दिया। देर शाम आईजी रेंज लखनऊ लक्ष्मी सिंह ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया,तब जाकर जाम ख़त्म हुआ।आशंका जताई जा रही है कि तीनों आरोपी दूसरे समुदाय के हैं।मृतक बेटियों का घर गांव के उत्तरी छोर पर घर है, जहां से गन्ने के खेत शुरू हो जाते हैं। गांव की बस्ती थोड़ी दूरी पर है। बुधवार की शाम को बेटियों का पिता धान काटने गया था। घर पर उसकी बीमार पत्नी और दो नाबालिग बेटियां थीं। मां के मुताबिक दोनों नाबालिग बेटियां घर के बाहर लगी मशीन पर चारा काटने गईं थी। शाम लगभग पांच बजे पड़ोसी गांव के तीन युवक बाइक पर सवार होकर आए और दोनों को जबरन बाइक पर बैठाकर भागने लगे।मां ने शोर मचाते हुए बाइक सवारों का पीछा किया, लेकिन वे उन्हें धक्का देकर भाग निकले। शोर सुनकर गांव वाले भी इकट्ठा हो गए और आरोपियों की तलाश शुरू की।घटना के करीब पौन घंटे बाद बेटियों का खेत में फंदे से लटकते हुए शव देख मां-बाप पछाड़ खाकर जमीन पर गिर गए। मृतका की मां ने बताया कि बताया कि पड़ोसी गांव के तीनों आरोपी पड़ोस के एक घर में अक्सर आते-जाते थे और घर के आसपास चक्कर काटते थे। उसे उम्मीद न थी कि ऐसा भी हो सकता है। मृतका की मां ने बताया कि शाम पांच बजे के करीब उनकी बड़ी बेटी (17) व छोटी बेटी (15) घर के बाहर लगी चारा मशीन पर जानवरों के लिए चारा काटने जा रही थी कि तभी सफेद बाइक पर सवार तीन युवक दोनों बेटियों को दबोचकर बाइक पर बैठा ले गए। बिटिया को बचाने की कोशिश में उसे भी चोटें आईं।

Back to top button
error: Content is protected !!