सहारनपुर थाना कुतुबशेर पुलिस को मिली सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कल नकली नोट बनाने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का किया बड़ा खुलासा प्रिंटिंग मशीन, स्टाम्प पेपर,मोहर बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना कुतुबशेर पुलिस को मिली सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कल नकली नोट बनाने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का किया बड़ा खुलासा प्रिंटिंग मशीन, स्टाम्प पेपर,मोहर बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस )
सहारनपुर थाना कुतुबशेर प्रभारी सूबे सिंह एवम उनकी पुलिस टीम ने कल शाम अम्बाला रोड पर स्थित नहर के पुल के पास से नकली नोट छापने वाले एक अन्तर्राज्यीय रैकेट का पर्दाफाश करते हुए एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की,जिसके पास से मोके से एक लेपटाप,प्रिंटर सहित अन्य उपकरण बरामद किये,जबकि इस मामले चार अन्यों को भी नामजद किया गया।जिसका खुलासा आज एसएसपी एवम एसपी-सिटी द्वारा पत्रकारों के समक्ष किया गया।आपको बता दें,कि थाना कुतुबशेर प्रभारी सूबे सिंह अपनी पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार,आरक्षी अमित एवम पवित्र के साथ कल शाम लगभग 7,15 बजे गंगोह रोड पर चैकिंग पर थे,कि अचानक सूबे सिंह को सूचना मिली,कि कुछ लोग अम्बाला रोड पर स्थित बड़ी नहर के पास जाली नोट छापने का धंधा कर रहे हैं,सूबे सिंह अपनी जान की परवाह किए बगेर तत्काल अपनी पुलिस टीम के साथ उसी और भागे,जहां की उनके पास सूचना थी,पुलिस टीम ने उक्त स्थान का चारो और से घेराव करते हुए एक अभियुक्त विकास पुत्र शीशपाल निवासी ग्राम जाटोवाला-थाना मिर्जापुर को मोके से गिरफ्तार कर लिया एवम वहां की तलाशी लेने पर एक लेपटाप एचपी कम्पनी मय चार्जर,एक प्रिंटर,एक चिप,एक पेनड्राइव,एक ग्लूस्टिक,टेप हरी एवम सफेद,पेन्सिल कटर,पेपर कटर,स्टेपलर एवम 10-10 रूपये वाले दस स्टाम्प मिले।जिसका खुलासा आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ,विपिन ताड़ा एवम पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार सिंह द्वारा पत्रकारों के समक्ष किया गया।जबकि इस मामले में विकास सहित 5 अन्यो को नामजद किया गया।उक्त अभियुक्त को माननीय न्यायालय में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।
