सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में धारदार चाईनीज मांझे से हो दुर्घटनाओं के दृष्टिगत थाना मंण्डी व थाना गागलडेही पुलिस ने चाइनीज मांझे पर कसा शिकंजा मांझा व्यापारियों में मच गया हड़कंप दबिश के दौरान भारी मात्रा मांझा व चरखी बरामद कर 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट)

( थाना मंण्डी व थाना गागलडेही पुलिस ने चाइनीज मांझे पर कसा शिकंजा मांझा व्यापारियों में मच गया हड़कंप दबिश के दौरान भारी मात्रा मांझा व चरखी बरामद कर 06 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )
सहारनपुर जनपद में चाइनीज मांझे की बिक्री जनपद भर में जारी है,जिसको लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसते हुए कल देर शाम चाइनीज मांझा बेचते छह दुकानदारो को लिया हिरासत में,तीन थानो की पुलिस ने अपनी तेज तर्रार कार्रवाई करते हुए गिटकी,अनेक किलो चाइनीज मांझा बरामद किया।जिसका खुलासा कल एसपी-सिटी राजेश कुमार सिंह द्वारा पत्रकारों के समक्ष किया गया।आपको बता दें,कि थाना मण्डी प्रभारी योगेश शर्मा के निर्देशन में थाना मण्डी पुलिस ने लक्खीगेट से मौ,शमशेर पुत्र माशूख अली निवासी अंगूरी मस्जिद,लक्खी गेट,फरहान पुत्र अतीक अहमद निवासी शक्को वाली गली मेहंदी सराय मे दबिश देकर इनकी दुकानों से चाइनीज मांझे की बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा।थाना गागलहेडी प्रभारी सुनील नेगी के कुशल नेतृत्व में उनकी पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान विवेक पुत्र संजय,अशोक पुत्र घनश्याम तथा सुशील पुत्र घनश्याम तीनो ही निवासी पेट्रोल पम्प के पीछे कस्बा गागलहेडी को चाइनीज मांझा बेचते हुए रंगे हाथ पकड़ा,और यही नहीं थाना फतेहपुर प्रभारी प्रमोद कुमार के कुशल नेतृत्व में भी उनकी पुलिस टीम ने चाइनीज मांझे की बिक्री कर रहे आलमगीर पुत्र महबूब अली निवासी बरकत वाली गली छुटमलपुर को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।सभी से 7 किलो 290 ग्राम मांझा,15 गिटकी एवम 53 चरखी बरामद की है।जिसका खुलासा कल देर शाम एसपी-सिटी द्वारा भी किया गया।सभी को जेल भेज दिया गया है।
