सहारनपुर तीतरो पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान देशी अवैध शराब बरामद एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( सहारनपुर तीतरो पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान देशी अवैध शराब बरामद एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )

सहारनपुर मादक पदार्थ एवम शराब माफियाओं की नाक में नकेल कसने वाले थाना तीतरो प्रभारी सतीश कुमार के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने कल एक शराब माफिया को हरियाणा मार्का की कई बोतलों के साथ गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।बताया जाता है,कि यह शराब माफिया राजा पुत्र सुरेन्द्र निवासी मौहल्ला अफगान कस्बा तीतरो काफी समय से हरियाणा मार्का की देशी शराब बेचकर अनेक परिवारो को बर्बाद कर चुका था,तीतरो थाने की पुलिस को जैसे ही इसके चोरी चुपके शराब बेचने की सूचना मिली,तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इस शराब माफिया को हरियाणा मार्का की देशी शराब की बोतलों के साथ किया गिरफ्तार।इसकी गिरफ्तारी से क्षेत्रीय लोगों ने भी एक बड़ी राहत की सांस ली,क्योंकि यह शराब माफिया हरियाणा मार्का की शराब बैचकर अनेकों परिवारो को बर्बादी के कगार पर लाकर खड़ा कर चुका था,जिसे जेल भेज दिया गया है।

 

Back to top button
error: Content is protected !!