सहारनपुर थाना सरसावा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा अवैध खनन से ओवर लोड वाहनों से अवैध वसूली का विडियो होने पर भ्रष्टाचार में लिप्त अमीन सहित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार। ( कमल कश्यप की खास रिपोर्ट )

( थाना सरसावा पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा अवैध खनन से ओवर लोड वाहनों से अवैध वसूली का विडियो होने पर भ्रष्टाचार में लिप्त अमीन सहित 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार )

सहारनपुर थाना सरसावा के सरकारी विभागों में भी भ्रष्टाचार रूकने का नाम तक नहीं ले रहा है।खनन से ओवरलोड वाहन चालको से अवैध वसूली का विडियो वायरल होने के तुरंत बाद ही सदर तहसीलदार द्वारा दो संग्रह अमीनो सहित तीन के विरूद्ध दर्ज कराए गये मुकद्दमे के तुरंत बाद ही थाना सरसावा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने कार्रवाई करते हुए दोनों अमीनो सहित तीनो को गिरफ्तार कर भेजा जेल।पकड़े गये दोनों संग्रह अमीनो पर खनन से ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली करने का आरोप था,और जिनका एक विडियो खनन माफियाओं से वसूली करते हुए वायरल होने के तुरंत बाद तहसीलदार सदर नितिन राजपूत द्वारा थाना सरसावा में दर्ज कराए गये मुकद्दमे के बाद इनको गिरफ्तार किया गया।आपको बता दें,कि प्रदीप कुमार पुत्र महाराम निवासी न्यू माधो नगर कम्पनी बाग गेट के सामने-कोतवाली नगर,मनोज राणा पुत्र राजपाल सिंह निवासी पुष्पांजलि विहार जनता रोड दोनों ही सीजनल संग्रह अमीन तहसील सदर एवम इनका वसूली करने वाला दलाल राजू त्यागी पुत्र स्व,लोकचंद त्यागी निवासी ग्राम फिराहेडी-थाना गागलहेडी जो सरसावा क्षेत्र में खनन से ओवरलौड वाहनों से वसूली कर रहे थे,और जिनका एक वसूली वाला विडियो वायरल होने के तुरंत बाद तहसीलदार सदर नितिन राजपूत द्वारा एक मुकद्दमा थाना सरसावा में पंजीकृत कराया गया,मुकद्दमे के तुरंत बाद थाना सरसावा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपनी पुलिस टीमों के सहयोग से प्रदीप को घंटा घर,मनोज एवम राजू त्यागी को देहरादून रोड स्थित पोस्ट मार्टम हाऊस के पास से गिरफ्तार किया गया।क्षेत्राधिकारी नकुड अरविंद सिंह पुंडिर के दिशा निर्देशन में इन सभी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना सरसावा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह के अलावा सब इंस्पेक्टर बृजपाल सिंह, जीतेन्द्र कुमार,मुख्य आरक्षी मुकेश,आरक्षी तरूण त्यागी, रोहित मान नितिन कुमार एवम अमित मलिक शामिल रहे।

 

Back to top button
error: Content is protected !!