उत्तर प्रदेश उन्नाव जिलाधिकारी द्वारा पन्ना सभागार में मानको के सम्बंध में विकास खंड के चयनित माडल स्कूलों कराये जा रहे कार्यों की बैठक हुई संपन्न दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश। ( समाचार लाइव 24 x 7 जनपद उन्नाव से तकी हैदर की खास रिपोर्ट ) )


( उन्नाव जिलाधिकारी द्वारा पन्ना सभागार में मानको के सम्बंध में विकास खंड के चयनित माडल स्कूलों कराये जा रहे कार्यों की बैठक हुई संपन्न दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश )
उन्नाव जिलाधिकारी द्वारा कायाकल्प के अन्तर्गत 19 मानको के सम्बन्ध में एवं प्रत्येक विकास खण्ड से चयनित 20-20 माॅडल स्कूलों में कराये जा रहे कार्यो से सम्बन्धित समीक्षा की गयी। उन्होने कायाकल्प के अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि ऐसे स्कूल जिनमे कुछ कार्य शेष रह गये है, उन्हे कम्पोजिट ग्रान्ट से कराया जाये। माॅडल स्कूल के रूप में चयनित स्कूलों में ऐसे स्कूलों का चयन किया जाये जिसमें अभी तक कई मानक पूरे नही किये जा सके हैं माॅडल स्कूलों को आदर्श स्कूलों के रूप में चयन करते हुए कार्य समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कराया जाये। उन्होने खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय-समय पर माॅडल स्कूलों में कराये जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करे। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ0 सत्य प्रकाश, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी निरीश चन्द्र साहू सहित समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

( तकी हैदर की खास रिपोर्ट )
