उत्तर प्रदेश इलाहाबाद नगरनार पुलिस को मिली बड़ी सफलता उत्तर प्रदेश मुर्गी परिवहन करने वाली जाली के नीचे छिपा रखे थे 55 किलो गांजा बरामद कर दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार |

उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के गांजा तस्करों से मुर्गी वाहन से 55 किलो गांजा बरामद गदलपुर छत्तीसगढ़ गांजा की तस्करी के लिए तस्कर नए-नए पैंतरे आजमा रहे हैं। मंगलवार को नगरनार पुलिस की कार्यवाही में पकड़े गए उत्तर प्रदेश के तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए गांजा से भरी बोरियों को मुर्गी परिवहन करने वाली जाली के नीचे छिपा रखे थे। तस्करों की पैतरेबाजी नगरनार पुलिस के सामने नाकाम हो गई। नगरनार थाना प्रभारी शिवशंकर गेंदले ने बताया कि मुखबिर से सुचना मिली थी कि ओड़िशा की तरफ से गांजा लाया जा रहा हैं। इसके बाद जब जांच की शुरूआत की गई तो मुर्गी परिवहन करने वाली गाड़ी से गांजा निकला। जब्त गांजा का वजन करीब 55 किलो है। इसकी बाजार में कीमत 2 लाख 75 हजार रूपये के आसपास हैं। पुलिस ने तस्करी के मामले में रिशू कुमार गुप्ता और राजेश आदिवासी,जो उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाले हैं को गिरफ्तार किया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा पिकअप को भी जब्त किया है। जब्त पिकअप की कीमत 3 लाख आकी गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!