वाराणसी आबकारी आयुक्त के निर्देशन में चौबेपुर थाना पुलिस व आबकारी विभाग टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध शराब बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व 200 लीटर लहन किया गया नष्ट। ( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

( आबकारी आयुक्त के निर्देशन में चौबेपुर थाना पुलिस व आबकारी विभाग टीम द्वारा चेकिंग/दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध शराब बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार व 200 लीटर लहन किया गया नष्ट )

वाराणसीआबकारी आयुक्त चौबेपुर स्थानीय पुलिस व आबकारी टीम के परानापुर कंजड़ बस्ती में छापा पड़ने से हड़कम्प मच गया।इस दौरान पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर टुन्नू धरकर नामक अभियुक्त को चालीस लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।चौबेपुर थानाप्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह व आबकारी निरीक्षक रमेश यादव ने बताया कि पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम ने कादीपुर रेलवे स्टेशन के सामने कंजड़ बस्ती में छापा मारा गया।इस दौरान एक अभियुक्त टुन्नू धरकर 40 लीटर शराब के साथ पकड़ा गया। जिला आबकारी अधिकारी वाराणसी के नेतृत्व में जनपद वाराणसी के क्षेत्र -2 सदर के आबकारी निरीक्षक रमेश यादव मय हमराह एवं SHO चौबेपुर की संयुक्त टीम द्वारा चौबेपुर थाना के अंतर्गत स्थित परानापुर कंजड़ बस्ती मे दबिश की कार्यवाही की गई | इस दौरान 200 किग्रा लहन नष्ट किया गया एवं 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर 01 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा मे पंजीकृत कर जेल भेजा गया |

( पंकज झां की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!