उत्तर प्रदेश कानपुर बिठूर विधानसभा क्षेत्र के लुधवा खेड़ा गांव के प्रधान रवि निषाद की घोर लापरवाही से क्षेत्र क्षेत्रीय ग्रामिणों ने गांव में साफ सफाई व जल भराव के कारण फैल रही बिमारी से परेशान ग्रामीणों ने सोशल मीडिया द्वारा प्रशासन से लगाई गुहार सभी खबरे विडियो के साथ देखें। ( दिपक कुमार की खास रिपोर्ट )

( कानपुर बिठूर विधानसभा क्षेत्र के लुधवा खेड़ा गांव के प्रधान रवि निषाद की घोर लापरवाही से क्षेत्र क्षेत्रीय ग्रामिणों ने गांव में साफ सफाई व जल भराव के कारण फैल रही बिमारी से परेशान ग्रामीणों ने सोशल मीडिया द्वारा प्रशासन से लगाई गुहार )
उत्तर प्रदेश कानपुर बिठूर विधानसभा क्षेत्र के लुधवा खेड़ा गांव के प्रधान रवि निषाद अपने क्षेत्र में स्वच्छ भारत अभियान को पलीता लगाते नजर आ रहे हैं। क्षेत्र वासियों ने बताया कि गांव में पिछले 8-10 वर्षों से ना तो जल भराव की समस्या खत्म होती है और ना ही बिजली की समस्या और न ही जिला प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था की जाती है पानी भर जाने के कारण बच्चो को स्कूल जाने के लिए गंदे पानी से होकर जाना पड़ता है और इसके कारण यहां के बच्चे आए दिन बीमार पड़े रहते हैं और ना ही सही से पढ़ पाते हैं और ना ही साफ सफाई होती है। अब ऐसे में जहां एक तरफ भाजपा सरकार स्वच्छ भारत मिशन पूरे देश में चला रही है, वही कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस मिशन पर पानी फेरने का कार्य कर रहे। जैसा कि आप देख सकते हैं कटरी के लुधवा खेड़ा के ग्राम प्रधान रवि निषाद के ग्राम वासियों ने बताया कि साफ सफाई के नाम पर सफाई कर्मी कभी 8 दिन बाद या कभी 15 दिन बाद ही आते हैं और बहार से ही चले जाते हैं देख कर वहीं क्षेत्र वासियों ने यह भी बताया कि जगह जगह पर , जिससे क्षेत्र वासियों को लाइट की भी समस्या का सामना भी करना पड़ता है कई बार तो लाइट सिर्फ आधे घंटे ही आती है अब ऐसे में बिठूर विधानसभा से विधायक अभिजीत सिंह सांगा के क्षेत्र में प्रधान रवि निषाद क्षेत्र की जनता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा नहीं पा रहे हैं। वहीं क्षेत्र की जनता अपने प्रधान से नाखुश नजर आ रही है। अब ऐसे में क्या विधायक अभिजीत सिंह सांगा क्षेत्र की जनता का भरोसा दोबारा जीत पाएंगे, आखिर कब तक क्षेत्र वासियों को पेयजल एवं सफाई की समस्याओं से ऐसे ही झूझना पड़ेगा।

( दिपक कुमार की खास रिपोर्ट )
