बुलंदशहर थाना कोतवाली क्षेत्र पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 किलो अवैध गांजा बरामद व अवैध असलहा बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( सुनील कुमार की खास रिपोर्ट )

.
( बुलंदशहर थाना कोतवाली क्षेत्र पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 02 किलो अवैध गांजा बरामद व अवैध असलहा बरामद कर 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
बुलंदशहर थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अरबाज को बंगला पूठरी मोङ अनूपशहर मार्ग के पास से 02 किलोग्राम गांजा व अवैध असलहा, कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली देहात पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त अरबाज शातिर किस्म का गौकश बदमाश हैं जो अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर घूम-घूम कर सङक किनारे मिलने वाले गौवंशीय पशुओ को काटकर माँस ले जाते है तथा अवशेष उसी स्थान पर छोड देते हैं तथा आपस मे बात करने के लिए मोडेम का प्रयोग कर व्हाटसएप से एक दुसरे से बाते करते है जिससे ये लोग पकडे न जाये । उल्लेखनीय हैं कि दिनांक 28-07-2022 को गिरफ्तार अभियुक्त अरबाज द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गांव फरहादपुर मे सङक के किनारे अनूपशहर रोड पर एक गौंवशीय पशु की हत्या कर अवशेष वहीं छोड दिये गये थे। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मुअसं-596/22 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम पंजीकृत हैं जिसमें थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा 05 अभियुक्तों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- अरबाज पुत्र इमरान उर्फ इरफान निवासी हिलाली सराय थाना नखाशा जनपद सम्भल।
बरामदगी-
1- 02 किलोग्राम गांजा
2- 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूसगिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 नितिश भारद्वाज प्रभारी रिपोटिंग नई मंडी चौकी थाना कोतवाली देहात।
2. उ0नि0 रविद्र कुमार
3. का0 गौरव कुमार, का0 सचिन कुमार, का0 चालक हरेन्द्र
