उत्तर प्रदेश आगरा दिल्ली गेट इलाके के एक होटल में पति को प्रेमिका संग पत्नी ने रंगरलियां मनाते पकड़ा रंगे हाथ पत्नी ने दोनों पर कर दी चप्पलों की बउछार विडियो हुआ वायरल मौके पर पहुंची पुलिस ने पति और प्रेमिका को किया गिरफतार । ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )


( आगरा दिल्ली गेट इलाके के एक होटल में पति को प्रेमिका संग पत्नी ने रंगरलियां मनाते पकड़ा रंगे हाथ पत्नी ने दोनों पर कर दी चप्पलों की बउछार विडियो हुआ वायरल मौके पर पहुंची पुलिस ने पति और प्रेमिका को किया गिरफतार )
उत्तर प्रदेश के आगरा में किसी अन्य महिला के साथ होटल में रोमांस करना शादीशुदा शख्स को पड़ गया भारी दरअसल, जब बंद कमरे में शख्स महिला के साथ रोमांस कर रहा था तो अचानक से उसकी पत्नी वहां आ धमकी. पति को किसी दूसरी औरत के साथ देखते ही वह बौखला गई और चप्पल उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी । पत्नी ने पति के साथ-साथ उस महिला को भी चप्पल के पीटा. मामला दिल्ली गेट इलाके का है. जानकारी के मुताबिक, देवरी रोड के रहने वाला दिनेश अस्पताल में नौकरी करता है. उसकी पत्नी ने नीलम ने आरोप लगाया कि दिनेश का अवैध संबंध एक महिला के साथ है. जब इस बात की भनक उसे लगी तो दोनों के बीच झगड़ा होने लगा । इसी बात से परेशान होकर नीलम मायके जाकर रहने लगी. सोमवार को उसे पता चला कि दिनेश उस महिला के साथ दिल्ली गेट स्थित एक होटल में है. नीलम अपने भाई के साथ तुरंत होटल पहुंची. जैसे ही वह कमरे में गई तो देखा कि दिनेश दूसरी महिला के साथ था. गुस्से में नीलम ने चप्पल से उसकी पिटाई शुरू कर दी. साथ ही दूसरी महिला को भी चप्पल से पीटा।
बताया जा रहा है कि होटल में हाई वोल्टेज ड्रामा घंटों तक चलता रहा. जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली, फौरन एक टीम मौके पर पहुंची. दिनेश और उस महिला को थाने ले गई। नीलम ने पुलिस को बताया कि दिनेश के अवैध संबंधों के कारण वह मायके में रह रही है. मंगलवार को उसने पति दिनेश को जब किसी और महिला के साथ रोमांस करते होटल में पकड़ा तो पहले तो वह महिला उसे ही धमकाने लगी. कहा कि वह नीलम और उसके भाइयों को झूठे केस में फंसा देगी. यह बात सुनते ही नीलम को गुस्सा आ गया और उसने पति दिनेश और महिला को चप्पल से पीटना शुरू कर दिया. साथ ही नीलम के भाई ने इसका वीडियो भी बनाया।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )
