उत्तर प्रदेश औरैया थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/ गस्त के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को व थाना बिधूना पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे। ( पंकज सिंह राणावतकी खास रिपोर्ट )


( औरैया थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चेकिंग/ गस्त के दौरान 01 अवैध असलहा व कारतूस बरामद कर 01 अभियुक्त को व थाना बिधूना पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर किया गया सलाखों के पीछे )
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक चारू निगम के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी कोतवाली औरैया मुकेश चौहान के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र यादवने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राणा खान पुत्र शरीफ खान निवासी मोहल्ला विधीचंद थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया को मय एक अदद देसी तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर थाना बिधूना के उ0नि0 तन्मय चौधरी द्वारा गस्त/चेकिंग के दौरान वारंटी अभियुक्त सुरेन्द्र सिंह पुत्र अर्जुन सिंह निवासी भसौरा थाना विधूना जनपद औरैया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। अभियुक्त संबंधित धारा 323/325/504 भादवि0 थाना बिधूना जनपद औरैया में वारंटी था। वही जनपद औरैया पुलिस द्वारा धारा 151 सीआरपीसी के तहत 8 व्यक्तियों का चालान किया गया।

( पंकज सिंह राणावतकी खास रिपोर्ट )
