रीवा में सरकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल निजीकरण के खिलाफ बैंक हड़ताल जारी, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन | ( स्टेट ब्यूरो चीफ बालकृष्ण तिवारी की खास रिपोर्ट )

( निजीकरण के खिलाफ बैंक हड़ताल जारी, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन )
( निजीकरण के खिलाफ बैंक हड़ताल जारी, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन )
रीवा में सरकारी बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते एक ओर जहां बैंकों में लेनदेन प्रभावित हुआ। वहीं एटीएम पर लाइन लगी रही। कैश खत्म हो गया और ग्राहक पाई-पाईको तरस गए। वही ग्राहकों ने प्राइवेट बैंक एटीएम का रुख किया, जहां से उन्हें कुछ मिली राहत केंद्र सरकार की निजीकरण की नीति केखिलाफ सरकारी बैंक कर्मियों ने सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल का आगाज किया। पहले दिन हड़ताल की वजह से हजारों की संख्या में उपभोक्ता परेशान हुए। जिससे बैंकों से जुड़ा कोई भी लेनदेन नहीं हो सका। वहीं कैश के लिए भी उपभोक्ता शहरभर में भटकते नजर आए। वही स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा, सेंट्रल बैंक, यूको बैंक आदि के कई एटीएम पर कैश खत्म होने से उपभोक्ता पैसा नहीं निकाल पाए और उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। रीवा में सिरमौर चौराहा के सामने कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जिले के करीब साढे 500 कर्मचारी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि इससे जिले में कई करोड़ का कारोबार प्रभावित होने की उम्मीद की जा रही है। हड़ताल से खाताधारकों को काफी दिक्कत आ रही है। वह एटीएम के सहारे अपना लेनदेन कर रहे हैं। पंकज सिंह,अमन श्रीवास्तव ,अमृता सिंह, प्राची ।रामनिवास गुप्ताआदि।

(रीवा से स्टेट ब्यूरो चीफ बालकृष्ण तिवारी की खास रिपोर्ट )
