उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद शिकोहाबाद दाराशिकोह की नगरी nh2 ओवर ब्रिज पर सर्विस रोड में जगह-जगह गहरे गड्ढे होने पर भारी वाहनों को पलटने से घायल होने भी शासन प्रशासन नही दे रहे ध्यान। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

( वाईट अतुल सिकेरा अतुल विहार कॉलोनी निवासी शिकोहाबाद )

( फिरोजाबाद शिकोहाबाद दाराशिकोह की नगरी nh2 ओवर ब्रिज पर सर्विस रोड में जगह-जगह गहरे गड्ढे होने पर भारी वाहनों को पलटने से घायल होने भी शासन प्रशासन नही दे रहे ध्यान )

उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद जिले के दाराशिकोह की नगरी शिकोहाबाद से यदि आप गुजर रहे हैं तो जरा संभलकर निकले। क्यों कि
एन एच टू हाईवे के सर्विस रोड की हालत बेहद खस्ता हो चली है। हाईवे के एक ओर बने इस सर्विस रोड में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। जहां आए दिन राहगीर गिर कर चोटिल होते रहते हैं। लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। लेकिन जिम्मेदार अफसरों का कोई ध्यान नहीं है। वहीं सर्विस रोड के किनारे बने नालों की सफाई नहीं होने से जलभराव हो जाता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पडता है।शहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर एक साइड में सर्विस रोड बनी हुई है। यह सर्विस रोड मंडी समिति से शुरू होती है और बोझिया पहुंच कर समाप्त होती है। बोझिया से लेकर प्रतापपुर चैराह के मध्य एक तरफ सर्विस रोड अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जहां मैनपुरी चैराहे से लेकर प्रतापपुर चैराहे तक सर्विस रोड की हालत बेहत खस्ता हो गई है। सड़क में एक से दो फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। जहां बारिश होते ही जलभराव हो जाता है। इस दौरान सर्विस रोड पर अनेक बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। यहां तक कि बड़े वाहन भी फंस जाते हैं जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। यही नहीं चार पहिया वाहन भी इन गड्ढो में हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। वहीं कई चार पहिया वाहन फंस जाने से जेसीबी के द्वारा निकाला जाता है। जिसके चलते राहगीरों का सर्विस रोड से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि नाला का निर्माण कर सर्विस रोड को ऊंचा उठाया जाये। जिससे जलभराव की समस्या ना हो सके। लोगों का कहना है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आन्दोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। वहीं सर्विस रोड के किनारे बने नाले चैक पडे है जिसकी सफाई पूरी तरह से नहीं होने से पानी सडक पर भरा रहता है। यानी ये समझ लीजिए कि यदि 5 मिनट बरसात भी हो जाती तो आप सर्विस रोड पर नहीं निकल सकते। यहां तक कि लोगों ने अधिकारियों को कई बार शिकायतों से अवगत कराया मगर कोई सुनवाई नहीं होती।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!