उत्तर प्रदेश उन्नाव थाना दही पुलिस पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 25 हजार का इनामी वांछित किया गया गिरफ्तार। ( समाचार लाइव 24×7 जनपत उन्नाव से तकी हैदर की खास रिपोर्ट )

( उन्नाव थाना दही पुलिस पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान 25 हजार का इनामी वांछित किया गया गिरफ्तार )
उत्तर प्रदेश उन्नाव श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव व श्रीमान क्षेत्राधिकरा महोदय नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में थाना दही पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये के इनामिया गैंगस्टर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया आज दिनांक 22.09.2022 को थानाध्यक्ष श्री राघवेन्द्र सिंह भीमशंकर मिश्रा व प्रशान्त द्विवेदी मय हमराह फोर्स द्वारा थाना दही पर पंजीकृत मु0अ0सं0 115/22 धारा 23 उ0प्र0 गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप अधि में वांछित एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय उन्नाव द्वारा 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त इरफान उर्फ शानू पुत्र कमरूद्दीन निवासी 399 जवाहर नगर थाना कोतवाली उन्नाव उम्र 35 वर्ष को लखनऊ बाइपास दीनदयाल स्टेडियम के सामने से किया गया गिरफ्तार |

( तकी हैदर की खास रिपोर्ट )
