उत्तर प्रदेश आगरा थाना रकाबगंज क्षेत्र में संतान न होने पर पत्नी ने वंश चलाने के लिए दुसरी लड़की से धोखाधड़ी कर पति की कराई शादी दुसरी पत्नी को पता चलने पर थाने मे चला हंगामा दिया पति के खिलाफ थाने में तहरीर । ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा थाना रकाबगंज क्षेत्र में संतान न होने पर पत्नी ने वंश चलाने के लिए दुसरी लड़की से धोखाधड़ी कर पति की कराईशादी दुसरी पत्नी को पता चलने पर थाने मे चला हंगामा दिया पति के खिलाफ थाने में तहरीर  )

उत्तर प्रदेश के आगरा में अजब गजब मामला सामने आया है, संतान ना होने पर महिला ने वंश चलाने के लिए पति की दूसरी शादी करा दी. पति शादीशुदा है, इस बात की जानकारी दूसरी पत्नी को शादी के बाद हुई. दूसरी शादी को जब यह पता चला तो  उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. धोखाधड़ी का शिकार हुई महिला ने पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया हाथरस की रहने वाली रीना की शादी 4 जुलाई 2022 को बरौली अहीर इलाके में रहने वाले अंकुर से हुई थी. रीना विदा होकर ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि पति पहले से शादीशुदा है. पहली पत्नी के कोई संतान नहीं है, इसलिए पहली पत्नी ने ही उसकी अपने पति से दूसरी शादी करा दी है  पीड़ित महिला का आरोप है कि पति की पहली पत्नी के पुलिस महकमे में तैनात रिश्तेदार अब उसे धमका रहे हैं, संतान पैदा करने पर 10 लाख रुपए देने की बात कह रहे हैं, कह रहे है कि संतान पैदा होने के बाद तुम पति अंकुर को तलाक दे देना, बदले में हम तुम्हें 10 लाख रुपये दे देंगे, तुम अपनी दूसरी शादी कर लेना महिला से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. रीना कैमरे के सामने आकर आपबीती बताने के लिए तैयार नहीं है, लेकिन फोन पर हुई बातचीत में रीना ने इतना जरूर कहा कि पति के साथ उसके समझौते की |

 

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!