उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद NH2 हाईवे ओवरब्रिज बना जान का दुसमन गड्ढे हो जाने के कारण एक डीसीएम पलटी जगह जगह गड्ढे होने पर वाहन स्वामियों को निकलना हुआ दुस्वार शासन प्रशासन खेल रहे आंख मिचौली। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

 

( वाईट स्थानीय युवक )

( फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद NH2 हाईवे ओवरब्रिज बना जान का दुसमन गड्ढे हो जाने के कारण एक डीसीएम पलटी जगह जगह गड्ढे होने पर वाहन स्वामियों को निकलना हुआ दुस्वार शासन प्रशासन खेल रहे आंख मिचौली )

उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद नगर शिकोहाबाद से यदि आप गुजर रहे हैं तो जरा संभलकर निकले। क्यों कि एन एच टू हाईवे के सर्विस रोड की हालत बेहद खस्ता हो चली है। हाईवे के एक ओर बने इस सर्विस रोड में जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। जहां आए दिन राहगीर गिर कर चोटिल होते रहते हैं। वहीं चार पहिया वाहन भी जलभराव होने से गहरे गड्ढे नहीं दिखाई देते जिससे वाहन पलट जाते हैं। लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है। लेकिन जिम्मेदार अफसरों का कोई ध्यान नहीं है। वहीं सर्विस रोड के किनारे बने नालों की सफाई नहीं होने से जलभराव हो जाता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पडता है।
शहर से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर दोनों साइड में सर्विस रोड बनी हुई है। यह सर्विस रोड मंडी समिति से शुरू होती है और बोझिया पहुंच कर समाप्त होती है। बोझिया से लेकर प्रतापपुर चैराह के मध्य एक तरफ सर्विस रोड अनेक स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जहां मैनपुरी चैराहे से लेकर प्रतापपुर चैराहे तक सर्विस रोड की हालत बेहत खस्ता हो गई है। सड़क में एक से दो फीट तक गहरे गड्ढे हो गए हैं। जहां बारिश होते ही जलभराव हो जाता है। इस दौरान सर्विस रोड पर अनेक बाइक और साइकिल सवार एवं चार पहिया वाहन गिर जाते हैं। जिससे यात्री गिरकर चोटिल हो जाते हैं। यहां तक कि बड़े वाहन भी फंस जाते हैं जिससे जाम की स्थिति बन जाती है। यही नहीं चार पहिया वाहन भी इन गड्ढो में हिचकोले खाते हुए गुजरते हैं। वहीं कई चार पहिया वाहन फंस जाने से जेसीबी के द्वारा निकाला जाता है। यहां तक कि चार पहिया वाहन गिर जाते हैं आज रविवार को एक केला भी भरी कैंटर पलट गई जिससे चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं चलते राहगीरों का सर्विस रोड से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों का कहना है कि नाला का निर्माण कर सर्विस रोड को ऊंचा उठाया जाये। जिससे जलभराव की समस्या ना हो सके। लोगों का कहना है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आन्दोलन के लिए विवश होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। वहीं सर्विस रोड के किनारे बने नाले चैक पडे है जिसकी सफाई पूरी तरह से नहीं होने से पानी सडक पर भरा रहता है। यानी ये समझ लीजिए कि यदि 5 मिनट बरसात भी हो जाती तो आप सर्विस रोड पर नहीं निकल सकते। यहां तक कि
लोगों ने अधिकारियों को कई बार शिकायतों से अवगत कराया मगर कोई सुनवाई नहीं होती।


(  वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!